Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के एक्सपर्ट केवल जन्म तिथि के आधार पर किसी व्यक्ति की पर्सनालिटी की तह परत-दर-परत खोलते हैं, तो यकीन नहीं होता है कि केवल बर्थ डेट से इतना कुछ कैसे बताया जा सकता है? अंक ज्योतिष वास्तव में एक रोचक और रहस्यमयी विद्या है। यह विद्या हमें अंकों के माध्यम से हमारे व्यक्तित्व, भाग्य और जीवन की घटनाओं के बारे में अद्भुत जानकारियां देती है, वो भी सटीकता के साथ। यहां जिन खास 3 तारीखों में जन्मे और लोगों के मन की बात जान लेने वालों की चर्चा की जा रही है, वे एक खास मूलांक से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?
पैसा कमाने में भी रहते हैं आगे
यहां जिन खास 3 तारीखों में जन्मे और पैसा कमाने में भी आगे रहने वालों की बात की जा रही है, उनका मूलांक 7 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 को केतु ग्रह का प्रतिनिधित्व प्राप्त है। ये व्यक्ति आमतौर पर धर्म और आध्यात्म में गहरी रुचि रखते हैं। लेकिन इसके साथ ही ये लोग अतीत के अनुभवों से मुक्त होकर भविष्य की ओर बढ़ते हैं, अपने तेज दिमाग और प्रतिभा के बल पर अच्छा-खासा धन अर्जित करते हैं और जीवन में अच्छा मुकाम बनाते हैं।
बंधन के विरोधी होते हैं ये लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 की 7, 16 और 25 तारीखों में इस दुनिया में आए व्यक्ति, ‘व्यक्ति स्वतंत्रता’ को बहुत महत्व देते हैं। वे किसी भी तरह के बंधन को पसंद नहीं करते हैं। साथ ही इन व्यक्तियों में ज्ञान के लिए एक तीव्र प्यास होती है। वे हमेशा कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं।
स्वभाव से होते हैं रहस्यमय
यह देखा गया है कि मूलांक 7 वाले लोग अक्सर रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। वे अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त नहीं करते हैं। लेकिन इनकी एक अनोखी विशेषता यह है कि वे दूसरों की भावनाओं को समझने और पढ़ने में पारंगत होते हैं। इसकी वजह यह है कि ये लोग किसी व्यक्ति की बातों और हाव-भाव को बेहद बारीकी से ऑब्जर्व करते हैं और दूसरों के मन की बात को समझने में कामयाब हो जाते हैं।
असामान्य रुचियों के प्रति रुझान
बता दें कि मूलांक 7 के लोगों पर उनके मूलांक स्वामी ग्रह केतु का बहुत गहरा प्रभाव होता है। केतु ग्रह इन व्यक्तियों में असामान्य रुचियां पैदा करता है। वे अक्सर कला, संगीत, या अन्य अद्वितीय क्षेत्रों में रुचि लेते हैं।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
14 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
15 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
18 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
19 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
22 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines