हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: पार्टनर के लिए बेहद लकी होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, जीवनसाथी पर खूब लुटाती हैं प्यार

Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख को काफी महत्व दिया जाता है. जन्म तारीख से मूलांक का पता कर किसी के स्वभाव, भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं. आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताते हैं जिस मूलांक की लड़कियां पार्टनर के लिए भाग्यशाली होती हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Numerology: जन्म तारीख से मूलांक पता कर व्यक्ति के व्यक्तित्व और उससे जुड़े कई राज जान सकते हैं. मूलांक इंसान के स्वभाव को भी उजागर करता है. अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 6 की लड़कियां पति और पार्टनर के लिए भाग्यशाली होती हैं. यह लड़कियां सुख-सुविधाओं में अपना जीवन व्यतीत करती हैं और जीवनसाथी के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, 6 मूलांक की लड़कियों से शादी होने पर पति का भाग्य चमक जाता है. इनसे विवाह के बाद घर में सुख-शांति आती है.

मूलांक 6 वालों की जन्म तारीख

मूलांक को निकालने के लिए जन्म तारीख के अंकों को जोड़ना होता है. अगर किसी की जन्म तारीख 17 है तो उसका मूलांक 1+7 यानी 8 होगा. इस प्रकार से देखा जाए तो किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 6 होता है. चलिए मूलांक 6 वाली लड़कियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Horoscope 2026: इन 5 राशियों के लिए लकी रहेगा 2026, नौकरी, प्रमोशन और पैसा मिलेगा सबकुछ

विज्ञापन

मूलांक 6 के स्वामी ग्रह और स्वभाव

मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. इस मूलांक के लोगों को धन की देवी मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद मिलता है. मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से है. शुक्र ग्रह को सुंदरता, भौतिक सुख-सुविधाओं और संपन्नता का कारक माना जाता है. इनका जीवन बहुत ही अच्छा होता है. इन लड़कियों को प्रेम विवाह के कई प्रस्ताव मिलते हैं. इन लड़कियों को खूब धन और ऐश्वर्य प्राप्त होता है.

पार्टनर के लिए होती हैं लकी

मूलांक 6 की लड़कियां पार्टनर के लिए लकी होती हैं. यह प्रेम रिश्ते में जिसके संबंध में होती है या शादी के बाद पति के लिए भाग्यशाली बनती हैं. यह जिसके जीवन में जाती हैं उसके जीवन में सुख-संपन्नता और धन आता है. यह लड़कियां घर-परिवार को सुखी बनाती हैं. मूलांक 6 की लड़कियां रिश्तों को लेकर ईमानदार होती हैं इन्हें धोखा बर्दास्त नहीं होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola