Numerology: किसी की जन्म तारीख से उसके मूलांक का आसानी से पता लगा सकते हैं. किसी का जन्म 18 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 9 होगा. जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाल सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, हर मूलांक के लोगों का अलग-अलग महत्व होता है. इनकी अपनी-अपनी विशेषताएं होती हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज ऐसे लोगों के बारे में जानेंगे जो दिखने मासूम लेकिन दिमाग के तेज होते हैं. इन मूलांक के लोग चेहरे से मासूम दिखते है हालांकि इनका स्वभाव बिल्कुल अलग होता है. यह लोग बहुत ही शातिर होते हैं.
मूलांक 4 वाले लोग
महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 4 होता है. यह लोग दिमाग के तेज होते हैं. इनके स्वामी ग्रह राहु होते हैं. ये लोग अपनी बातों को गुप्त रखते हैं और बहुत ही चालाक होते हैं.
मूलांक 6 वाले लोग
किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इनके स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं. यह दिखने में सीधे-साधे होते हैं लेकिन इनका दिमाग बहुत ही तेज होता है. यह अपने तेज दिमाग से किसी से भी काम निकलवा लेते हैं.
ये भी पढ़ें – Kalashtami 2026 Date: 11 या 12 मार्च, किस दिन है कालाष्टमी का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और पूजा विधि
मूलांक 7 वाले लोग
मूलांक 7 वाले लोग चेहरे से देखने में भले ही मासूस हो लेकिन यह दिमाग के तेज होते हैं. जिसका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो उसका मूलांक 7 होता है. यह लोग जो ठान लेते हैं वह करके ही रहते हैं. यह लोग सामने वाले की कमजोरियों को जल्दी समझ लेते हैं. इनका दिमाग बहुत ही तेज चलता है.
मूलांक 9 वाले लोग
अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 9 होता है. इनके स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं. यह लोग निडर और साहसी होते हैं. यह दिमाग के तेज होते हैं यह दूसरों पर अधिक नजर रखते हैं. इन लोगों से दुश्मनी लेने से बचना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 hr agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
5 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
23 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines