Numerology: अंक ज्योतिष के मुताबिक, व्यक्ति की जन्म तारीख से उसका मूलांक पता कर उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, भाग्य और जीवन से जुड़े कई राज खोलता है. मूलांक से व्यक्ति के गुण और दोष भी जान सकते हैं. मूलांक को जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर निकाल सकते हैं. अगर किसी का जन्म 24 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2+4 यानी 6 होगा. आपको यहां मूलांक 6 के बारे में बताने वाले हैं. इन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है और इन्हें मां लक्ष्मी की कृपा से खूब धनलाभ मिलता है.
मूलांक 6 वाले लोग
जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं. शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, प्रेम, सुख-सुविधाओं, धन-संपत्ति और सौंदर्य का कारक माना जाता है. शुक्र की कृपा से 6 मूलांक वालों को जीवन में खूब सफलता मिलती है. यह लोग पूरी मेहनत और लग्न के साथ काम करते हैं और लाइफ में आगे बढ़ते हैं.
ये भी पढ़ें – Horoscope 2026: देवगुरु बृहस्पति होंगे 2026 के राजा, दो राशि जातकों को सालभर मिलेगा छप्परफाड़ लाभ
खूब कमाते हैं धन-दौलत
मूलांक 6 वाले लोग अपनी मेहनत के दम पर खूब कमाई करते हैं. यह लोग काम के प्रति समर्पित होते हैं अपनी मेहनत के दम पर इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलता है. यह पैसों के मामले में भाग्यशाली होते हैं और किसी भी आर्थिक संकट को आसानी से संभाल लेते हैं. इनका जीवन खुशहाल होता है. यह लोग मिलनसार होते हैं और व्यक्तित्व आकर्षक होता है.
कैसी होती है सोशल लाइफ?
मूलांक 6 के लोगों की सोशल लाइफ काफी एक्टिव होती है. इन लोगों की बातें आकर्षक होती है जो लोगों को अपनी ओर खींचती हैं. यह अपनी व्यक्तित्व से दूसरों को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं. दोस्ती और जान-पहचान इनके लिए खास महत्व रखती है. यह लोग अपार धन होने के बाद भी घमंड नहीं करते हैं और खुलकर खर्च करते हैं.
ये भी पढ़ें – Astro Health Tips: बार-बार पड़े जाते हैं बीमार? इस परेशानी को दूर करेंगे खास ज्योतिषीय उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
4 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
7 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
11 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
12 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
1 day agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
1 day agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines