Numerology: अंक ज्योतिष एक गूढ़ और साथ ही उपयोगी विद्या है। सदियों से लोग अंक ज्योतिष के माध्यम से अपने व्यक्तित्व, भाग्य और भविष्य के बारे में जानने का प्रयास करते रहे हैं। हाल के वर्षों में यह बहुत लोकप्रिय हो गया है, इसकी वजह है इसकी सटीकता। कहते हैं कि सभी अंक ब्रह्मांडीय शक्तियों से जुड़े होते हैं और प्रत्येक अंक अपनी विशिष्ट ऊर्जा मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं।
यहां जिन 3 तारीखों में जन्मे लोगों के अच्छे व्यापारी और सेल्समैन होने की बात की जा रही है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के व्यक्ति के लोग चंचल स्वभाव के होते हैं, मौज-मस्ती में बेहद यकीन रखते हैं और बेहद बातूनी होते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीख में पैदा हुए लोगों का मूलांक 5 होता है, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलांक के व्यक्तियों में और क्या-क्या खास बातें और विशेषताएं होती हैं?
ये भी पढ़ें: Hast Rekha: हथेली का यह खास निशान देता है अपार धन, नहीं होती है लव मैरिज में कोई परेशानी!
हर माहौल को संभालने में होते हैं बेजोड़
अंक ज्योतिष के मुताबिक जिनका जन्म किसी भी महीने की 5,14 और 23 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 वाले व्यक्तियोंके बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि ऐसे व्यक्ति काफी क्रिएटिव होते हैं और वे हर माहौल और स्थिति को संभालने में माहिर होते हैं। हालांकि इस मूलांक के लोगों को कामकाज के लिए सपोर्ट की जरूरत होती है, लेकिन अपनी बातों और तर्कों से लोगों को इतना इम्पेस करते हैं कि उनका काम बन जाता है।
मूलांक 5 के स्वामी ग्रह
किसी भी महीने की 5,14 और 23 तारीख को जन्मे मूलांक 5 के व्यक्तियों के स्वामी ग्रह हैं, बुध। चंद्रमा के बाद बुध एक ऐसे ग्रह हैं, जो बहुत तेज चाल से चलते हैं। बुध विचार शक्ति और तर्क को बढ़ावा देते हैं, क्योंकि वे वाणी, बुद्धि और विवेक के स्वामी ग्रह हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के व्यक्तियों के पास आइडिया का खजाना होता है।
होते हैं अच्छे व्यापारी और सेल्समैन
बुध बातचीत, संचार कौशल और गणित के स्वामी और नियंत्रक ग्रह है। यही कारण है मूलांक 5 की तारीखों में जन्मे लोग जब बिजनेस में कदम रखते हैं, तो काफी ऊंचाई तक पहुंचते हैं। ये लोग अपने शानदार तर्कों से कस्टमर को लुभा लेते हैं और अपनी आइडिया, सामान, प्रोडक्ट आदि बेच पाने में सफल रहते हैं। बुध ग्रह की कृपा से ये लोग अच्छे व्यापारी और सेल्समैन होते हैं।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
8 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
9 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
12 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
13 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
14 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines