Numerology: किसी का भी मूलांक जन्म तिथि से पता कर सकते हैं. अगर किसी का जन्म महीने की 18 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+8 यानी 9 होगा. आज आपको मूलांक 5 वाले लोगों की खासियत के बारे में बताएंंगे. 5 मूलांक वाले लोग कैसे होते हैं इनकी क्या खूबियां और खामियां होती हैं. बता दें कि, मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह को ज्ञान, बुद्धि, तार्किकता और कारोबार के कारक माना जाता है. 5 मूलांक के लोगों को बुद्धि का तेज माना जाता है. क्रिकेटर विराट कोहली का मूलांक भी 5 है.
मूलांक 5 की जन्म तारीख
अगर किसी का जन्म कोई से भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 5 होगा. विराट कोहली की जन्म तारीख 5 है ऐसे में उनका मूलांक भी 5 है. विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को नई दिल्ली में हुआ था. विराट कोहली ने अपनी जीवन में बहुत नाम कमाया है और करियर में सफल हुए हैं. चलिए जानते हैं कि, मूलांक 5 वाले लोग कैसे होते हैं?
मूलांक 5 वालों का स्वभाव
इन लोगों के पास बोलने की अच्छी कला होती है. इनका स्वभाव बहुत ही अच्छा होता है. लोगों के बोलने की कला के कारण लोग इनके करीब आते हैं. हालांकि, इन्हें गुस्सा थोड़ा ज्यादा आता है. यह अधिक बातूनी होते हैं. यह खुलकर बात करना पसंद करते हैं. इनका पारिवारिक जीवन भी अच्छा होता है. यह हमेशा अपने परिवार की फिक्र करते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: जन्म तारीख से जानें कौन सा मंत्र है आपके लिए लकी? जाप करने से मिलेगा फायदा ही फायदा
मूलांक 5 का करियर
5 मूलांक वालों को अपना करियर पब्लिक रिलेशन, शिक्षा, पत्रकारिता, ज्योतिष, खेलकूद, चिकित्सा, वकील आदि क्षेत्रों में बनाना चाहिए. इन क्षेत्रों में करियर बनाने से आपका अच्छी सफलता मिलेगी. यह लोग राजनीति में भी अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं.
मूलांक 5 के लिए लकी, रंग, तारीख, दिन, मंत्र और मित्रता मूलांक
शुभ रंग – हरा, सफेद और खाकी
शुभ तारीख – 5, 14 और 23
शुभ दिन – शुक्रवार, शनिवार और बुधवार
शुभ मंत्र – “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” और “ॐ गणपतये नमः”
मित्रता मूलांक – 3, 4, 5, 7 और 8
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
4 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
8 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
11 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines