Numerology: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 वालों का जीवन प्यार के मामले में संघर्ष भरा होता है. इन लोगों की लव लाइफ मुश्किलों से भरी होती है. इन्हें जीवन में देरी से प्यार मिलता है. मूलांक 5 वालों के रिश्ते अक्सर टूट जाते हैं. चलिए मूलांक 5 वालों और उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं.
मूलांक 5 स्वामी ग्रह
बुध ग्रह को मूलांक 5 का स्वामी ग्रह माना जाता है. मूलांक 5 के लोगों पर बुध ग्रह की कृपा बनी रहती है. बुध को बुद्धि, तर्क और संवाद का प्रतीक माना जाता है. बुध के प्रभाव से यह लोग बहुत ही साहसी और कर्मशील होते हैं. हालांकि इन लोगों को प्रेम संबंध में अस्थिरता का सामना करना पड़ता है. इसी वजह से इन लोगों को लव लाइफ में हमेशा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें – Vastu Shastra: रोज की इन गलतियों के कारण लगता है वास्तु दोष, बुरी आदतों से बिगड़ सकता है भाग्य
लव लाइफ के मामले में होते हैं अनलकी
प्यार के मामले में मूलांक 5 वाले अनलकी होते हैं. इन्हें सच्चा प्यार बड़ी मुश्किल से मिलता है. प्यार देरी से मिलता है और रिश्ता टूटना का खतरा रहता है. कई बार इनके संबंध जीवनसाथी से टूट जाते हैं. इनका रिलेशनशिप लंबा नहीं चल पाता है. मूलांक 5 वालों के संबंध अक्सर धन के स्वार्थ के कारण बनते हैं. पार्टनर की जरूरत पूरा होने पर रिश्ते खत्म हो जाते हैं.
प्यार में पीछे लेकिन दोस्ती में आगे
मूलांक 5 वाले लोग प्यार में भले ही पीछे रहे लेकिन दोस्ती निभाने में हमेशा आगे होते हैं. यह लोग अन्य लोगों की मुकाबले जल्दी दोस्त बनाते हैं. दोस्ती के मामले में मूलांक 5 वाले लोग लकी होते हैं. यह लोग इमोशनल होते हैं दोस्ती अच्छे से निभाते हैं. इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है. यह खूब धन कमाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
16 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
17 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
21 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines