Numerology: इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर हनुमान जी रहते हैं मेहरबान

न्यूमेरोलॉजी में संख्याओं की दुनिया रहस्यों से भरी है। यहां हर मूलांक का अपना एक अलग महत्व है। इन्हीं में एक खास मूलांक ऐसा भी है, जिससे जुड़े लोग बजरंगबली हनुमान जी की विशेष कृपा के पात्र माने जाते हैं। आइए जानते हैं, यह मूलांक कौन-सा है?

numerology-mulank-nine-raidx-9-personality-traits

न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष एक ऐसा प्राचीन विज्ञान है, जिसमें संख्याओं के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य को जाना जाता है। इस शास्त्र में संख्या को जादुई और दिव्य माना जाता है। हर संख्या में एक अलग वाइब्रैशन होता है, जिसकी अनुभूति एक अंक ज्योतिष एक्सपर्ट को होती है। अंक ज्योतिष के मुताबिक हर मूलांक का किसी न किसी ग्रह और भगवान से विशेष संबंध माना जाता है।

विज्ञापन

यहां एक खास मूलांक की 3 तारीखों में इस दुनिया में आए लोगों की बात की गई है, जिनके बारे में कहा जाता है कि इन लोगों पर बजरंगबली हनुमान जी कृपया बरसती है। आइए जानते हैं, यह मूलांक कौन-सा है और इन लोगों में और क्या-क्या गुण विशेषताएं पाई जाती हैं?

विज्ञापन

मूलांक 9 की तारीखें

अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 9 होता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति 18 जून को जन्मा है, तो 1 + 8 = 9, यानी उसका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 को साहस, ऊर्जा और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन

क्यों खास होते हैं मूलांक 9 वाले लोग?

मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं, जो शक्ति, साहस और युद्ध का प्रतीक माने गए हैं। यही कारण है कि इस मूलांक वाले लोग अत्यंत ऊर्जावान, साहसी और मेहनती होते हैं। ये लोग दूसरों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। गलत के खिलाफ आवाज़ उठाना भी इनकी फितरत होती है।

हनुमान जी की विशेष कृपा

हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और निडरता का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 9 के लोग इन्हीं गुणों को अपने जीवन में दर्शाते हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी ऐसे लोगों की रक्षा करते हैं और उन्हें हर संकट से उबारते हैं।

विज्ञापन

नेतृत्व की अद्भुत क्षमता

ये लोग स्वाभाविक लीडर होते हैं। चाहे स्कूल हो, ऑफिस या समाज, इनका व्यक्तित्व लोगों को प्रेरित करता है। इनमें एक आंतरिक शक्ति होती है जो इन्हें विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर खड़ा रखती है।

कठिनाइयों से घबराते नहीं

मूलांक 9 वाले कठिन से कठिन परिस्थिति में भी घबराते नहीं। उनके भीतर एक अलग ही जज़्बा होता है, जो उन्हें हर हाल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। संकट चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, ये लोग उससे निडरता से लड़ते हैं।

विज्ञापन

क्रोध और अहंकार

हालांकि इन लोगों में आत्मसम्मान और आत्मविश्वास प्रबल होता है, लेकिन कभी-कभी यह क्रोध और अहंकार में भी बदल सकता है। इसलिए इन्हें अपने स्वभाव को संतुलित रखने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ