Numerology: जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर किसी भी व्यक्ति का मूलांक पता कर सकते हैं. अगर किसी का जन्म महीने की 17 तारीख को हुआ है तो 1 + 7 यानी उसका मूलांक 8 होगा. मूलांक का अंक ज्योतिष में काफी महत्व होता है. मूलांक के जरिए इंसान के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. मूलांक से संबंधित उपायों को करना भी शुभ होता है. साल 2026 में मूलांक के अनुसार, उपाय कर आप जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं. इन उपायों को करके आपको लाभ मिलेगा. चलिए जन्म तारीख के अनुसार उपायों के बारे में जानते हैं.
मूलांक 1 के लिए उपाय
किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख के जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. मूलांक एक वाले लोग सूर्यदेव की पूजा करें. सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें.
मूलांक 2 के लिए उपाय
महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. इन तारीख पर आपका जन्म हुआ है तो जरूरतमंद लोगों की मदद करें और पीली चीजों का दान करें.
मूलांक 3 के लिए उपाय
आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है तो मूलांक 3 होगा. 3 मूलांक वालों को 2026 में हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें – Dhan Rajyog 2026: न्याय के देवता शनि 2026 में बनाएंगे धन राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा अपार पैसा
मूलांक 4 के लिए उपाय
महीने की 4, 13, 22 और 31 को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. इन लोगों को 2026 में गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें.
मूलांक 5 के लिए उपाय
किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्म हुआ है तो मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 वाले 2026 में मंदिर में सुगंधित चीजों का दान करें. इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा.
मूलांक 6 के लिए उपाय
महीने की 6, 15 और 24 को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. 2026 में मूलांक 6 वालों को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. आप सोमवार का व्रत रखें.
मूलांक 7 के लिए उपाय
जिनका जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख में से किसी दिन हुआ हो उनका मूलांक 7 होता है. इन लोगों को 2026 में जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें – Ganesh Puja: हर कार्य में प्रथम पूज्य क्यों हैं भगवान गणेश? जानें धार्मिक मान्यता और पौराणिक कथा
मूलांक 8 के लिए उपाय
8, 17 और 26 तारीख को जन्म हुआ है तो मूलांक 8 होता है. 8 मूलांक वाले लोगों को 2026 में हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. इससे आपके हर काम बिना बाधा के संपन्न होंगे.
मूलांक 9 के लिए उपाय
महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्म हुआ है तो मूलांक 9 होगा. इन लोगों को सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए. इससे सभी काम पूरे होंगे और आपके लिए साल अच्छा रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
13 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
14 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
16 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
17 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
19 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines