Non-Vegetarian Dal: भारतीय खाने की थाली को दाल के बिना अधूरा माना जाता है। शायद ही कोई रसोई हो जहां दाल-चावल या दाल-रोटी न बनती हो। डॉक्टर्स से लेकर हेल्थ विशेषज्ञ तक दाल खाने की सलाह देते हैं। यहां तक कि शाकाहारियों के लिए दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन युक्त दालों में से एक मसूर की दाल है जिसे कई शाकाहारी इसलिए नहीं खाते क्योंकि वो असल में मांसाहारी दाल होती है।
जी हां, दाल भी मांसाहारी होती है लेकिन ये अंडे के नॉन वेज या वेजिटेरियन वाले मिथ से अलग है। इसके पीछे धार्मिक मान्यता है। हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार मसूर दाल को मांसाहारी माना गया है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
शाकाहारी नहीं, मांसाहारी है ये दाल
हिंदू पौराणिक कथा अनुसार मसूर की दाल को मांसाहारी बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी मसूर की दाल शाकाहारी नहीं है। वैष्णव पद्धति का पालन करने वाले लोग या साधु-संत मसूर की दाल का सेवन नहीं करते हैं। मसूर दाल की उत्पत्ति दैत्य के रक्त गिरने से हुई है जिस वजह से इस दाल को मांसाहारी कहा जाता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मसूर की दाल ग्रहों का सेनापति मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे लोग जो प्रतिदिन मसूर की दाल का सेवन करते हैं उनमें हिंसा या आक्रमण जैसा भाव उत्पन्न होता है। लहसुन-प्याज को जिस तरह से तामसिक या मांसाहार भोजन बताया जाता है। ठीक ऐसे ही मसूर की दाल भी तामसिक यानी मांसाहार के समान है। साधु-संत और ब्राह्मण द्वारा मसूर की दाल का सेवन नहीं किया जाता है।
ये भी पढ़ें- भीख मांगने वाले बच्चों को पैसे देना पुण्य या पाप? जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा
किसके रक्त से मसूर दाल हुई उत्पन्न?
हिंदू पौराणिक कथा अनुसार राहु के रक्त से मसूर की दाल उत्पन्न हुई है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने स्वरभानु नामक दैत्य का मस्तक काटा था लेकिन वो उस समय मरा नहीं था बल्कि शरीर के दो हिस्से जमीन पर गिर गए थे। सिर के हिस्से का नाम राहु और धड़ को केतु कहा जाता है। जहां, मस्तक कटकर गिरा और रक्त गिरा वहां मसूर की दाल उत्पन्न हुई। इस तरह से राहु के रक्त से मसूर की दाल उत्पन्न हुई और इस वजह से मसूर की दाल को मांसाहारी दाल कहा जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Kitchen Vastu Tips: भूलकर भी किचन की स्लैब पर न करें ये रंग, हमेशा खराब रहेगी तबीयत!
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
6 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
23 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines