Nirjala Ekadashi 2026 Date And Time: ज्येष्ठ माह में कब है निर्जला एकादशी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत के पारण का समय

Nirjala Ekadashi 2026 Date And Time: हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है, जो कि विष्णु जी और मां लक्ष्मी को समर्पित है. चलिए जानते हैं इस बार किस दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. साथ ही आप देवी-देवताओं की पूजा के शुभ मुहूर्त और व्रत के पारण के सही समय के बारे में जान पाएंगे.

Nirjala Ekadashi 2026 Date And Time

Credit- AI Gemini

Nirjala Ekadashi 2026 Date And Time: साल में आने वाली 24 एकादशियों में निर्जला एकादशी को अतिलाभकारी व महापुण्यदायी माना जाता है, जिसका व्रत हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तिथि को रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और जगत के पालनहार भगवान विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की उपासना करने से पापों का नाश होता है. साथ ही मृत्यु के बाद विष्णु जी के निवास स्थान बैकुंठ धाम में जाने का सौभाग्य मिलता है. हालांकि, साल 2026 में किस दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा, इसकी तिथि को लेकर कन्फ्यूजन खत्म नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

जहां कुछ लोग 25 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखने की बात कह रहे हैं, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जो 26 जून 2026 को ये व्रत रख रहे हैं. चलिए आपकी कन्फ्यूजन दूर करते हैं और जानते हैं कि वर्ष 2026 के ज्येष्ठ माह में कौन सी तारीख को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

विज्ञापन

निर्जला एकादशी 2026 में कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार 24 जून 2026 की शाम 6 बजकर 12 मिनट से ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ हो रहा है, जो कि अगले दिन 25 जून 2026 की रात 8 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगी. उदयतिथि के आधार पर इस बार 25 जून 2026, वार गुरुवार को ही निर्जला एकादशी का व्रत रखना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

निर्जला एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय: सुबह 5:25
  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल 04:04 से प्रात: काल 04:45
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:56 से दोपहर 12:52
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02:43 से दोपहर 03:39
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:23 से रात 08:23

निर्जला एकादशी का व्रत किस समय खोलें?

25 जून को रखे जाने वाले निर्जला एकादशी व्रत का पारण 26 जून 2026 को करना शुभ रहेगा. इस दिन सुबह 5 बजकर 25 मिनट से सुबह 8 बजकर 13 मिनट के बीच आप व्रत का पारण यानी उपवास खोल सकते हैं. बता दें कि 26 जून 2026 को देर रात 10 बजकर 22 मिनट पर द्वादशी तिथि समाप्त होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ