New Year Upay: 2026 में दूर रहेंगी नकारात्मक शक्तियां, नए साल पर घर लाएं ये 5 चीजें

New Year Upay: नए साल में आप कुछ उपायों को करके अपने पूरे साल को बेहतर बना सकते हैं. आप इसके लिए घर पर कुछ शुभ चीजों को लेकर आएं. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और जीवन में कोई परेशानी नहीं होगी.

New Year Upay

Photo Credit- News24GFX

New Year Upay: नए साल 2026 में अच्छी हेल्थ और वेल्थ यानी सेहत और धन के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा. नए साल में सुख-समृद्धि, सौभाग्य, अच्छी सेहत और सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर में कुछ शुभ चीजों को लेकर आना चाहिए. इन्हें घर लाने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं. आप नए साल में बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से बचे रहने और अच्छी लाइफ के लिए घर में इन 5 चीजों को अवश्य लेकर आएं. इससे आपको फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

नए साल में घर लाएं ये 5 चीजें

भगवान की प्रतिमा

विज्ञापन

नए साल पर आप घर में भगवान गणेश जी की पीतल की प्रतिमा ला सकते हैं. आप बाल गोपाल की प्रतिमा घर में स्थापित कर सकते हैं. इन्हें घर में लेकर आने से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है. श्रीहरि मां लक्ष्मी के पति और भगवान गणेश उनके पुत्र हैं.

सोना खरीदें

विज्ञापन

2026 में साल का पहला दिन गुरुवार है. गुरुवार का दिन सोना खरीदने के लिए शुभ होता है आप चाहे तो घर में सोने की चीज खरीदकर ला सकते हैं. इससे आप तरक्की करेंगे और जीवन में धन की आवक बनी रहेगी.

विज्ञापन

पीली कौड़ी

मां लक्ष्मी को पीली कौड़ी अर्पित करना शुभ होता है. आप मां लक्ष्मी को पीली कौड़ी अर्पित कर सकते हैं. इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद तिजोरी या धन वाले स्थान पर रखें. यह शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

श्रीयंत्र

आप नए साल पर घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें. घर में श्रीयंत्र की स्थापना करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती है. घर में श्रीयंत्र स्थापित करने से मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं.

विज्ञापन

बेलपत्र का पौधा

नए साल के दिन आपको घर में बेलपत्र का पौधा लेकर आना चाहिए. घर में बेलपत्र का पौधा लाकर लगाएं. इससे जीवन से दुख-दर्द और गरीबी दूर होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ