New Year: साल 2025 में इन चीजों के दान से 9 ग्रह होंगे मेहरबान, 12 राशियों का चमकेगा भाग्य!

Navgrah Upay: धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से साल 2025 बेहद महत्वपूर्ण है। यदि इस दौरान 12 राशियों के जातक कुछ विशेष चीजों का सच्चे मन से दान करते हैं, तो उन्हें नवग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं किस ग्रह को प्रसन्न करने के लिए किस समय किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

Navgrah Upay

ग्रह होंगे शांत, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत!

Navgrah Upay: साल 2025 का आरंभ हो गया है, जो धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि के लिहाज से बहुत खास है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, वर्ष 2025 में नवग्रहों में से एक मंगल ग्रह का राज होगा, जिन्हें ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। हालांकि ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह की अपनी खासियत है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर नवग्रह मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन में बहुत ही जल्दी ऊंचा मुकाम हासिल होता है। माना जाता है कि कुछ विशेष चीजों का निश्चित समय पर दान करने से नवग्रहों को प्रसन्न किया जा सकता है।

विज्ञापन

आज हम आपको शास्त्रों में लिखित उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका यदि 12 राशियों के जातक करते है, तो उन्हें प्रत्येक ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन

नवग्रहों को मजबूत करने के उपाय

सूर्य ग्रह

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए सूर्योदय के समय लाल वस्त्र, गुड़, गेहूं, मसूर की दाल, लाल पुष्प, केसर, तांबा या स्वर्ण का दान करना शुभ होता है।

चंद्र ग्रह

चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए संध्या के समय श्वेत वस्त्र, चावल, शकर, सफेद पुष्प, कपूर, दूध, दही, चांदी, मोती, शंख या घी का दान करना अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन

मंगल ग्रह

यदि आप मंगल ग्रह को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए सुबह 9 बजे के बाद से पूरे दिन में कभी भी दान कर सकते हैं। कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए मूंगा, लाल गेहूं, तांबा, गुड़, लाल कनेर के फूल, लाल कपड़ा, लाल चंदन, मसूर, सोना या कस्तूरी का दान करना शुभ माना जाता है।

बुध ग्रह

यदि आप बुध देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए सुबह 9 बजे के बाद से पूरे दिन में कभी भी दान कर सकते हैं। बुध ग्रह को प्रबल करने के लिए मूंग, कांसे के पात्र, सोना, हरे वस्त्र, हरे फूल, हरे फल, मिश्री, पन्ना, कपूर या किताब का दान कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SS VASTU & TIPS (@ssvastutips)

गुरु ग्रह

गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति को मजबूत करने के लिए हल्दी, पुस्तक, पीले कपड़े, पीले फूल, चने की दाल, पुखराज, शक्कर या पीले फल का दान करना शुभ माना जाता है। इन चीजों का संध्या के समय दान करना उत्तम रहता है।

विज्ञापन

शुक्र ग्रह

सूर्योदय के समय यदि आप श्वेत वस्त्र, श्रृंगार की वस्तुएं, चांदी, चावल, इत्र, श्वेत चंदन, सफेद फूल, दूध या दही आदि चीजों का दान करते हैं, तो इससे आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है।

शनि ग्रह

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले वस्त्र, उड़द की दाल, काले तिल, तेल, लोहा या कंबल आदि का दान करना शुभ रहेगा। इन चीजों का दोपहर 12 बजे से पहले आप दान कर सकते हैं।

विज्ञापन

राहु ग्रह

तिल, तेल, काले कपड़े, लोहा, घोड़ा, कंबल या शीशे का रात के समय दान करने से कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

केतु ग्रह

रात के समय काले वस्त्र, काले तिल, चमेली का तेल, कंबल, साबुत उड़द या काली मिर्च आदि का दान करना शुभ रहता है। इससे कुंडली में केतु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ