Vidhur niti: महात्मा विदुर की नीतियां जितनी महाभारत काल में प्रासंगिक थीं, उतनी आज के समय में भी हैं। उनको एक कुशल रणनीतिकार और नीतिज्ञ माना जाता था। इसी कारण उनको हस्तिनापुर का प्रधानमंत्री बनाया गया था। विदुर की नीतियां मानव जीवन से जुड़ी हुई हैं। इनको अपनाने से व्यक्ति को सफलता पाने में हेल्प मिलती है।
महात्मा विदुर ने कई ऐसी बाते बताई हैं, जो किसी भी व्यक्ति को अपने खास से भी शेयर नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि इन बातों को शेयर करने से आपकी भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी बातें हैं, जो किसी को भी नहीं बतानी चाहिए।
न बताए अपनी कमाई
विदुर नीति के अनुसार, व्यक्ति को अपनी कमाई और खर्चों की जानकारी किसी को भी नहीं देनी चाहिए। यह बात किसी और को नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से लोगों में द्वेष और जलन की भावना जन्म ले सकती है। इसके साथ ही कभी भी अपने नुकसान की भी बात किसी को नहीं बतानी चाहिए। अगर आप इन बातों को किसी और के साथ शेयर करेंगे तो इससे लोग आपको कमजोर कर सकते हैं।
अपनी योजनाओं को रखें अपने तक सीमित
कभी भी अपनी योजनाओं को किसी और से शेयर नहीं करना चाहिए। अगर आप अपने लक्ष्य या योजनाओं को किसी और के साथ शेयर करते हैं तो इससे लोग आपके कार्य में अड़चन पैदा कर सकते हैं। इस कारण जब तक कार्य पूरा न हो, तब तक लक्ष्य और योजनाओं के बारे में किसी को भी नहीं बताना चाहिए।
दान आदि की बातें
आप धार्मिक कार्यों या दान की बातें किसी और के साथ कभी भी शेयर न करें। ऐसा करने से आपको इनसे मिलने वाला पुण्य फल कम हो सकता है। कभी भी दान के बारे में किसी से भी जिक्र न करें।
अपनी कमजोरी
अगर आप अपनी कमजोरी किसी और को बताएंगे तो दूसरा इंसान इसका फायदा उठा सकता है। अगर कोई व्यक्ति आपका दोस्त है तो भी उसे अपनी कमजोरी के बारे में न बताएं। ऐसे अगर आपके उससे संबंध खराब होते हैं तो वो आपका फायदा उठा सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
9 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
11 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
12 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
13 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
16 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines