Neptune Planet Significance: नेपच्यून हमारे सौरमंडल का एक प्रमुख ग्रह भले ही है, लेकिन भारत की वैदिक ज्योतिष और सनातन संस्कृति में इनको कोई जगह नहीं दी गई है। जबकि वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में ये नवग्रहों में शामिल हैं। जहां तक नेपच्यून के प्रभाव की बात है, तो इसका प्रभाव वैदिक ज्योतिष के केतु ग्रह से मिलता-जुलता है। इस ग्रह को वरुण ग्रह भी कहा जाता है। आधुनिक ज्योतिषी आजकल भविष्यवाणी के लिए नेपच्यून ग्रह की स्थिति भी कुंडली में देखने लगे हैं। आइए जानते हैं, इस ग्रह का ज्योतिष महत्व क्या है और इसके प्रभाव से जीवन पर क्या असर होता है?
नेपच्यून का ज्योतिष में महत्व
पाश्चात्य ज्योतिषियों के मुताबिक, कुंडली में नेपच्यून की कमजोर स्थिति व्यक्ति को दूसरों का शोषण करने के लिए प्रेरित कर सकता है।
पाश्चात्य ज्योतिष (Western Astrology) में नेपच्यून यानी वरुण ग्रह को कल्पना, कलात्मक अभिव्यक्ति, भ्रम और रहस्यवाद से जुड़ा ग्रह माना गया है। इस ग्रह की गति अन्य ग्रहों की तुलना में काफी धीमी है। इस कारण से इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर धीरे-धीरे लेकिन बहुत सूक्ष्म रूप से पड़ता है। यूरोप में इस ग्रह को संगीतकारों, कलाकारों, लेखकों और कवियों को प्रेरित करने वाला ग्रह माना गया है।
नेपच्यून का जीवन पर प्रभाव
मान्यता है कि नीले रंग के कपड़े पहनने या नीले रंग की वस्तुओं का उपयोग करने से नेपच्यून का नकारात्मक असर कम हो जाता है।
पाश्चात्य ज्योतिषियों के मुताबिक, कुंडली में नेपच्यून की मजबूत स्थिति व्यक्ति में कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देता है। यह ग्रह रहस्यवाद और उच्च चेतना के साथ जुड़ा हुआ है, जो लोगों को अच्छा फिलॉसफर बनने में मदद करता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में नेपच्यून कमजोर होता है, वे भ्रम के शिकार हो सकते हैं। वे वास्तविकता से पलायन कर झूठी कल्पनाओं में जीने लगते हैं। इस ग्रह के नेगेटिव प्रभाव से व्यक्ति को ड्रग्स और शराब की न छूटने वाली लत लग सकती है। इस ग्रह के बुरे असर से अवसाद, चिंता और मनोवैज्ञानिक विकार जैसी समस्याएं भी पैदा होती हैं।
ये भी पढ़ें: यूरेनस का ज्योतिष में महत्व, इस ग्रह से जीवन पर क्या असर होता है, जानें
ये भी पढ़ें: अगले 6 महीने में 3 बार राशि परिवर्तन करेंगे मंगलदेव, जानें मंगल ग्रह का जीवन पर असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
9 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
10 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
13 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
14 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
17 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines