Neem ke Totke: भारतीय परंपरा और ज्योतिष शास्त्र में नीम का पेड़ सिर्फ एक औषधीय पौधा नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और धन-संपत्ति को आकर्षित करने वाला शक्तिशाली माध्यम भी माना गया है। नीम की पत्तियों, लकड़ी, छाल और यहां तक कि उसके धुएं तक में ऐसी ताकत होती है, जो जीवन की कई समस्याओं को दूर कर सकती है। आज हम आपको नीम से जुड़े 5 ऐसे टोटकों के बारे में बताएंगे जो आपकी किस्मत को खोल सकते हैं।
हर मुश्किल हो जाएगी आसान
अगर आपको लग रहा है कि जीवन में रुकावटें खत्म नहीं हो रही हैं, तो नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से रोजाना स्नान करें। माना जाता है कि इससे न सिर्फ शरीर शुद्ध होता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। इससे आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और मानसिक शांति भी मिलती है।
ये भी पढ़ें: धन होगा आपकी ओर आकर्षित, बुरे सपने आने हो जाएंगे बंद; रात में करें ये सरल उपाय
नौकरी में अड़चनें होंगी दूर
नौकरी में अड़चनें आ रही हैं या प्रमोशन रुक गया है? ऐसे में हफ्ते में एक बार नीम के पानी से पूरे घर में छिड़काव करें। यह उपाय घर की ऊर्जा को शुद्ध करता है और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने लगता है।
नीम की माला से पूरी होंगी इच्छाएं
नीम की लकड़ी से बनी माला को गले में पहनना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह माला पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है, मन शांत रहता है और जीवन की अधूरी इच्छाएं धीरे-धीरे पूरी होने लगती हैं। यह माला ध्यान और पूजा के दौरान भी उपयोगी है।
हवन से घर में आएगा धन
अगर आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो शनिवार या अमावस्या को नीम की लकड़ी से हवन करें। ऐसा माना जाता है कि यह शनि दोष को शांत करता है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। इससे तिजोरी भी भरी रहती है और खर्चों में संतुलन आता है।
नीम का धुआं लाएगी सकारात्मकता
रोजाना नीम की सूखी पत्तियों को जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। यह टोटका नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है और घर को रोग-मुक्त और तनाव-मुक्त बनाता है। खासकर बीमार व्यक्ति के कमरे में यह उपाय ज़रूर करें।
नीम से खुलेगा बंद किस्मत का ताला
नीम के पत्तों के पानी से घर में पोछा लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस छोटे से उपाय से घर की नकारात्मकता खत्म होती है और किस्मत के बंद दरवाजे खुल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: बेहद अशुभ और प्रतिकूल होते हैं ये 5 जगह, यहां भूल से भी न बनाएं अपना घर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
8 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
11 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
15 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
16 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
17 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
1 day agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
1 day agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines