20वीं सदी के महान संत नीम करोली बाबा हनुमान जी के अनन्य उपासक थे। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जन्म लेने वाले संत नीम करोली का आश्रम कैंची नैनीताल में स्थित है। बाबा नीम करोली के चमत्कार की कई ऐसी सच्ची घटनाएं हैं, जिनका अगर कोई प्रत्यक्षदर्शी न होता तो उन पर विश्वास करना मुश्किल होता।
नीम करोली बाबा को लेकर एक ट्रेन की कहानी भी प्रचलित है। यह तब की कहानी है, जब नीम करोली बाबा ट्रेन में यात्रा कर रहे थे और बिना टिकट मिलने पर टीसी ने बाबा को ट्रेन से उतार दिया था।
बाबा को दिया ट्रेन से उतार
एक बार बाबा नीम करोली ट्रेन के फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट में यात्रा कर रहे थे, लेकिन उनके पास कोई भी टिकट नहीं था। ट्रेन में जब टीसी आया तो उसने बाबा को ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पाया। इस पर टीसी ने उनको अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया।
आगे नहीं बढ़ पाई ट्रेन!
जब बाबा नीम करोली को ट्रेन से उतार दिया गया तो वे थोड़ी दूरी पर चिमटा गाड़कर बैठ गए। इसके बाद जब अधिकारियों ने ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए हरी झंडी दिखाई तो ट्रेन एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई। रेलवे अधिकारियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रेन बिल्कुल भी आगे नहीं बढ़ पाई।
अधिकारियों ने मांगी माफी
जब ट्रेन नहीं चली और भी प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे। वहीं, एक स्थानीय मजिस्ट्रेट ने बाबा नीम करोली को पहचान लिया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे नीम करोली बाबा से माफी मांगी जाए और उनको सम्मानपूर्वक ट्रेन में बैठाया जाए।
इस बात को मानते हुए रेलवे अधिकारियों ने बाबा नीम करोली से माफी मांगी और उनको ट्रेन में बैठाया। इसके बाद ट्रेन तुरंत चल पड़ी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इन 5 राशि वालों का गोल्डन टाइम स्टार्ट, शनि हुए मीन राशि में उदय!
संबंधित खबरें
आज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 hr agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
2 hrs agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
3 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
4 hrs agoधनतेरस पर घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs agoकल या परसों, कब है छोटी दिवाली? नोट कर लें नरक चतुर्दशी की तारीख
6 hrs agoआज है धनतेरस, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट
7 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
22 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
1 day agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines