Neem Karoli Baba: आधुनिक भारत में नीम करोली बाबा एक ऐसे संत थे, जिनकी शिक्षाएं लाखों लोगों के जीवन को प्रेरित करती हैं। उनकी सादगी, करुणा और ईश्वरीय प्रेम ने उन्हें लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान दिलाया। वे भगवान हनुमान के अवतार माने गए हैं। बाबा सभी के कल्याण की कामना करते थे। उनकी शिक्षाओं का मूल मंत्र यही था ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ यानी सभी सुखी रहें। उन्होंने बताया है कि 3 तरह के लोग चाहकर भी कभी खुशहाल नहीं रह पाते हैं। चलिए जानते हैं कि बाबा ने किस 3 प्रकार के ऐसे लोगों की बात की है?
जल्द संकटों में घिर जाते हैं ये लोग
नीम करोली बाबा ने अपना पूरा जीवन महान सादगी में बिताया लेकिन उनके चमत्कार बड़े दिव्य थे। यही कारण है कि नीम करोली बाबा का नाम 20वीं सदी के सबसे महान संतों में गिना जाता है। वे कहते थे कि जो लोग बाहरी दिखावे में पैसा बर्बाद करते हैं, वो कभी अमीर नहीं बन पाते हैं और वे जल्द ही संकटों में घिर जाते हैं। बाबा कहते थे कि फिजूलखर्ची से बचें। पैसा बचाना जरूरी है। बुरे वक्त में पैसा काम आता है। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद को आत्मनिर्भर बनाएं। फिजूलखर्ची आपको आर्थिक तंगी में डाल सकती है। इसलिए सोच-समझकर खर्च करें।
अनैतिक काम से बचें
‘कभी सोचा है कि कुछ घरों में बरकत क्यों नहीं होती है’ – बाबा अक्सर लोगों को इस बात पर विचार करने के लिए कहते थे? फिर वे इसका उत्तर देते थे कि दरअसल, गलत काम करने वालों के घरों में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। जो लोग कमजोरों को सताते हैं, महिलाओं का अपमान करते हैं, या क्रोध करते हैं, वे देवी लक्ष्मी के कोप का शिकार होते हैं। ऐसे लोग कभी खुशहाल नहीं रहते हैं। याद रखें, मां लक्ष्मी को दयालु और न्यायप्रिय लोग ही प्रिय होते हैं।
सेवा भाव का अभाव
नीम करोली बाबा ने एक और बेहद अहम बात कही थी कि जीवन और स्वभाव में सेवा भाव का अभाव बरकत नहीं होने देती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पैसा कमाना ही काफी नहीं है। हमें अपनी कमाई का एक हिस्सा जरूर समाज सेवा या दान में देना चाहिए। ऐसा करने से न केवल समाज का भला होता है, बल्कि हमारी आत्मा को भी शांति मिलती है। जो लोग सिर्फ अपने सुख के लिए जीते हैं, वे कभी सच्ची खुशी नहीं पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 hr agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
7 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
23 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines