1Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा 20वीं सदी के एक महान संत थे. उनकी भक्ति, सरलता और सेवा की राह आज भी लोगों के लिए मार्गदर्शन का काम करती है. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित उनका आश्रम, जिसे कैंची धाम कहा जाता है, हर साल हजारों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है. बाबा की शिक्षाएं बेहद सरल और व्यावहारिक हैं, जो जीवन में स्पष्टता और सुख ला सकती हैं. आइए जानते हैं, बाबा की 5 अनमोल शिक्षाएं, जो मन की हर उलझन और कन्फ्यूजन कोई दूर कर देती है.
दूसरों के लिए जीना सबसे बड़ा सुख
नीम करोली बाबा कहते थे कि जितना आप दूसरों को देंगे, उससे कहीं ज्यादा आपको मिलेगा. इसके लिए किसी बड़ी चीज की जरूरत नहीं. सिर्फ मुस्कान, समय या किसी की मदद करना भी काफी है. जब हम दूसरों की भलाई के लिए काम करते हैं, तो हमारा जीवन भी आसान और सुखमय बनता है.
धैर्य रखें, समय पर भरोसा करें
बाबा का मानना था कि हर चीज का समय होता है. समय से पहले कुछ नहीं होता और चिंता करना व्यर्थ है. इसलिए जब भी किसी समस्या का सामना हो, तो घबराने की बजाय धैर्य रखें. समय के साथ परिस्थितियां अपने आप बदल जाती हैं.
यह भी पढ़ें: Loan Payback Vastu: लोन, EMI और पैसे की तंगी से मिलेगा छुटकारा, तुरंत काम करेंगे ये 4 आसान वास्तु उपाय
दया भाव ही है मानवता का आधार
नीम करोली बाबा हर जीव के प्रति दया भाव रखने की सीख देते थे. उनका कहना था कि हम सब इस पृथ्वी पर एक समान हैं. किसी के साथ भी क्रूरता करना, चाहे वह मनुष्य हो या जानवर, गलत है. दया और करुणा का भाव हमें मानसिक शांति और संतुलन देता है.
हर पल का आनंद लें
बाबा अक्सर कहते थे कि जिंदगी में छोटी-छोटी परेशानियों को बहुत बड़ा मत बनाइए. हर पल का आनंद लेना सीखें. परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, समय के साथ बदलाव आता है. जब हम चिंता को कम कर देते हैं, तो जीवन अधिक आसान और खुशहाल बन जाता है.
असली ताकत है आंतरिक शांति
नीम करोली बाबा के अनुसार, आंतरिक शांति ही असली ताकत है. रोजाना ध्यान करना, खुद के अंदर झांकना और मन को शांत रखना जरूरी है. शांत मन से निर्णय बेहतर होते हैं और जीवन में संतुलन आता है.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इस मूलांक वालों के लिए दौलत से ज्यादा कीमती है जानकारी, होते हैं अच्छे लवर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
15 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
16 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
19 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
20 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
23 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines