Neem Karoli Baba Teaching: नीम करोली बाबा की सीख- भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना रुक जाएगी तरक्की

Neem Karoli Baba Teaching: नीम करोली बाबा भारत के एक महान संत हैं, जिनके अनुयायी पूरी दुनिया में फैले हैं. उनकी शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों के जीवन में प्रकाश की तरह काम करती हैं. आइए जानते हैं कि जीवन में कौन सी 3 गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना ईश्वर की कृपा और तरक्की रुक जाती है?

neem-karoli-baba

Neem Karoli Baba Teaching: नीम करोली बाबा आधुनिक भारत के महान संतों में से एक हैं. उनके अनुयायी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में हैं. अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई लोग उनकी शिक्षाओं का पालन करते हैं. कुछ विश्व प्रसिद्ध अनुयायी जिनके नाम अक्सर सामने आते हैं, उनमें स्टीव जॉब्स, ओपरा विनफ्रे और रामदास शास्त्री जैसे लोग शामिल हैं. नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार माना जाता है. उनके उपदेश आज भी लोगों के जीवन को बदलने की शक्ति रखते हैं.

विज्ञापन

नीम करोली बाबा की सबसे बड़ी विशेषता थी उनकी सादगी और दिखावेपन से दूरी. उनकी सरल लेकिन गहन सीख हमें स्मरण करती है कि छोटी छोटी गलतियां भी जीवन में बड़े नेगेटिव बदलाव लाती हैं. यहां वैसी ही 3 बातों की चर्चा की गई है, जिसपर ध्यान न देने से जीवन की तरक्की रुक सकती है.

विज्ञापन

भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां

नीम करोली बाबा कहते हैं कि इंसान से भूल होती रहती है, यह सामान्य है. लेकिन कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जिन्हें भूलवश भी नहीं करना चाहिए. ये गलतियां आपके जीवन की तरक्की और ईश्वर की कृपा को रोक सकती हैं.

न करें सेवा का गुणगान

सेवा करना और दूसरों की मदद करना बहुत पुण्य का काम है. लेकिन बाबा कहते हैं कि कुछ लोग अपनी सेवा का गुणगान दूसरों के सामने करने लगते हैं. ऐसा करने से सेवा का असली मूल्य खत्म हो जाता है. मदद को हमेशा निस्वार्थ और विनम्र भाव से करें. यही असली सेवा का अर्थ है.

विज्ञापन

न दें झूठ और अन्याय का साथ

नीम करोली बाबा ने स्पष्ट कहा कि झूठ और अन्याय के रास्ते पर चलने वाले कभी ईश्वर का आशीर्वाद नहीं पा सकते. हमेशा सत्य और न्याय का मार्ग अपनाएं. किसी का हक मारना, झूठ बोलना या अन्याय करना आपके जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयां लाता है. बाबा कहते हैं, ‘कर्म का घड़ा एक दिन भरता जरूर है.’

विज्ञापन

न रखें असमानता का भाव

जो इंसान दूसरों के साथ असमानता का व्यवहार करता है, उसे जीवन में सफलता और सम्मान नहीं मिलता. नीम करोली बाबा कहते हैं कि समाज में हर व्यक्ति समान है. सभी में ईश्वरीय स्वरूप विद्यमान है. दूसरों के प्रति समानता और सम्मान का भाव रखें. यही आत्मिक उन्नति और आशीर्वाद पाने का रास्ता है.

ये दुनिया के सभी लोगों के लिए नीम करोली बाबा के अनमोल लाइफ लेशन (Life Lession) हैं, जिसमें बाबा का संदेश बेहद सरल और शक्तिशाली है कि सेवा निस्वार्थ होनी चाहिए, सत्य और न्याय का मार्ग अपनानी चाहिए और सभी में समानता का भाव रखें. इन तीन बातों का पालन करने से न केवल जीवन में सफलता आती है, बल्कि मन और आत्मा की शांति भी मिलती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ