हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के बताए उपाय, ब्रह्म मुहूर्त में ये काम करने से बढ़ती है धन-दौलत

Neem Karoli Baba: 20वीं सदी के महान संतों में से एक नीम करोली बाबा ने ऐसे उपाय के बारे में बताया है. उन्होंने एक ऐसे उपाय के बारे में बताया है जिसे आप ब्रह्म मुहूर्त में करते हैं तो जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति कर सकते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा को कलयुग में हनुमान जी का अवतार माना जाता है. उन्होंने भक्तों को कई उपायों के बारे में बताया है. उनके कई भक्त उनके दर्शन के लिए नैनीताल स्थिति कैंची धाम जाते हैं. नीम करोली बाबा की शिक्षाएं लोगों का मार्गदर्शन करती हैं. कई बड़ी हस्तियां भी उनकी भक्त हैं. नीम करोली बाबा ने ब्रह्म मुहूर्त की शक्तियों के बारे में बताया है. उनके अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में कई उपायों को करने से विशेष लाभ मिलते हैं. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.

ब्रह्म मुहूर्त का समय

ब्रह्म मुहूर्त का समय डेढ़ घंटे (करीब 96 मिनट) का होता है. यह सूर्योदय से पहले का समय होता है. सामान्य तौर पर ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 3:30 बजे से 6:00 बजे के बीच होता है. इस समय कई उपायों को करने से विशेष लाभ मिलते हैं. मान्यताओं के अनुसार, यह समय ध्यान और पूजा के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है.

ये भी पढ़ें – Paush Ekadashi 2025: कब है पौष एकादशी? इन उपायों को करने से घर आएगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन

ब्रह्म मुहूर्त में ब्रह्मांड की ऊर्जा सबसे अत्यंत प्रभावशाली होती है जो पृथ्वी पर उतरती है. इस समय सक्रिय रहने से लोगों को लाभ मिलता है. इस समय तार्किक, वैचारिक शक्ति को बल मिलता है. सुबह को ब्रह्म मुहूर्त के समय वातावरण शांत होता है इस समय मौन साधना और आत्म-अनुभव करना शुभ होता है.

नीम करोली बाबा के बताए उपाय

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कुछ समय के लिए मौन रहना चाहिए. इस मुहूर्त में मौन रहकर शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. इससे जीवन में उन्नति के द्वार खुलते हैं. इसके साथ ही ब्रह्म मुहूर्त में हथेलियों के दर्शन करने चाहिए. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और भाग्य का साथ मिलता है. सुबह हथेली के दर्शन करने के दौरान ‘करग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती, करमूले तू गोविन्दः, प्रभाते कर दर्शनम्।’ इस मंत्र का जाप करें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा से धनलाभ होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola