हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Neem Karoli Baba ने बताया इन 3 कारणों से हाथ से उड़ जाता है पैसा, आज ही संभल जाएं

Neem Karoli Baba: आधुनिक भारत के एक सबसे महान संत नीम करोली बाबा कहते थे कि कुछ बुरी आदतें जीवन से सुख-शांति और धन दोनों को छीन लेती हैं। ये आदतें अगर रोजमर्रा का हिस्सा बन जाएं, तो समृद्धि भी साथ छोड़ देती है। आइए जानते हैं, वो विनाशकारी आदतें कौन-सी हैं, जो आपके दुर्भाग्य को बुलावा देती हैं?

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: हम सभी चाहते हैं कि हमारे पास धन की कमी न हो, लेकिन कई बार बिना किसी बड़े कारण के भी पैसा टिकता नहीं है। नीम करोली बाबा, जिन्हें भगवान का हनुमान का स्वरूप माना जाता है, उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो अगर किसी की आदत बन जाएं, तो जीवन में कभी भी सुख-शांति और समृद्धि नहीं टिक सकती। नीम करोली बाबा के ये अनमोल विचार जीवन और धन दोनों को संवार सकते हैं। आइए जानते हैं, वो कौन-सी आदतें हैं जो हमारे जीवन से पैसा और धन को उड़ा देती हैं।

इस कारण रिश्तों के साथ खो जाता है धन

नीम करोली बाबा कहते हैं कि इंसान की वाणी ही उसका सबसे बड़ा हथियार होती है। अगर आपकी भाषा में कड़वाहट है, तो न सिर्फ रिश्ते बिगड़ते हैं बल्कि काम के मौके भी हाथ से निकल जाते हैं। मधुर वाणी न सिर्फ दूसरों को आकर्षित करती है, बल्कि अच्छे संबंधों से नए अवसर भी मिलते हैं। इसलिए हमेशा नम्र और विनम्र भाषा का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें: Dahi ke Upay: दही का चमत्कारी असर, धन संकट और वैवाहिक तनाव से मुक्ति के 3 आसान उपाय

विज्ञापन

फिजूलखर्ची क्यों करें?

महाराज जी के अनुसार, जो व्यक्ति अनावश्यक चीजों पर खर्च करता है, उसका पैसा कभी नहीं टिकता है। फिजूलखर्ची से बचना बहुत जरूरी है, चाहे वो छोटे खर्च हों या बड़े, क्योंकि व्यर्थ खर्च करने से गरीबी आती है। बिना सोच-विचार के किया गया खर्च धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर देता है।

इंसान का सबसे बड़ा शत्रु

नीम करोली बाबा ने आलस्य को सबसे बड़ा शत्रु बताया है। जो व्यक्ति हर काम को टालता है, देर से उठता है, या मेहनत से भागता है, उस पर लक्ष्मी की कृपा नहीं टिकती। आलस करने वाले और मेहनत से दूर भागने वाले कभी धनवान नहीं बनते हैं। लक्ष्मी जी मेहनत करने वालों पर प्रसन्न रहती हैं। नियमित दिनचर्या और ईमानदारी से किया गया प्रयास ही स्थायी सफलता और धन का मार्ग है।

विज्ञापन

नकारात्मक सोच से बचें

नीम करोली बाबा का यह भी कहना था कि जो व्यक्ति हमेशा नकारात्मक सोचता है, उसे जीवन में कोई बड़ा फल नहीं मिलता। नकारात्मक सोच सफलता और समृद्धि से दूर करती है। हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच बनाए रखना, खुद पर विश्वास रखना और ईश्वर पर भरोसा करना जरूरी है।

खुद की तरक्की में रुकावट

किसी को अपमानित करना, ईर्ष्या करना या दूसरों की बुराई करना भी धन और सफलता को दूर कर देता है। दूसरों को नीचा दिखाना जैसी प्रवृत्ति खुद की तरक्की में रुकावट बन जाती है। दयालुता और सहयोग की भावना व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।

विज्ञापन

नीम करोली बाबा के ये विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। अगर हम इन बुरी आदतों को छोड़कर, अच्छे कर्म, मधुर वाणी और मेहनत के रास्ते पर चलें तो जीवन में न सिर्फ पैसा टिकेगा, बल्कि मानसिक शांति और सफलता भी मिलती रहेगी।

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: हर इंसान को जरूर करना चाहिए जीवन में ये 5 काम, संकट में नहीं होगी धन की कमी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola