Neem Karoli Baba Teachings: नीम करोली बाबा की ये 5 सीख मानने वाले नहीं होते कभी असफल, खुद-ब-खुद खिंचा आता है धन!

Neem Karoli Baba: वर्तमान भारत के महान संतों में से एक नीम करोली बाबा की शिक्षाएं हर मनुष्य के लिए बेहद व्यवहारिक और जीवन से सीधे तौर पर जुड़ी हैं। यही कारण है आज पूरी दुनिया में उनके करोड़ों अनुयायी हैं। आइए जानते हैं, उनकी 5 सीख, जिसे अपनाने वाले कभी असफल नहीं होते हैं और सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है।

Neem-Karoli-Baba-ki-Seekh

Neem Karoli Baba: आज के समय में नीम करोली बाबा के करोड़ों अनुयायी पूरी दुनिया में फैले हैं। वे वर्तमान भारत के महान संतो में से एक माने गए हैं और कहा जाता है कि वे भगवान हनुमान का अवतार थे। इनके भक्तों में यह मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इनके समाधि और आश्रम में पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से जाता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज करोड़पति से लेकर साधारण आदमी तक सभी नीम करोली बाबा की शिक्षाओं से प्रभावित हैं।

विज्ञापन

नीम करोली बाबा की सीख

नीम करोली बाबा ने भक्ति, धर्म, सदाचार, परिवार, व्यापार, धन, बचत सब विषयों पर अनमोल शिक्षाएं दी हैं। मान्यता है नीम करोली बाबा की सीख मानने वाले कभी असफल नहीं होते हैं। थोड़े प्रयास से भी धन-दौलत और शोहरत खुद-ब-खुद व्यक्ति की और खिंचा आता है। जीवन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं, नीम करोली बाबा की 5 शिक्षाएं या सीख जिसे अपनाकर व्यक्ति मात्र रोम-रोम जागृत हो जाता है और जीवन धन्य हो जाता है।

विज्ञापन

1- नीम करोली बाबा ने कहा है धन जमा करते रहने से व्यक्ति दिन-ब-दिन गरीब ही होता जाता है। धन को जमा करने के बजाय उसे सही जगह खर्च करने के बारे में सोचना चाहिए। साथ ही कमाई का थोड़ा-सा हिस्सा दान में भी देना चाहिए. दान देने से घटता नहीं है, बल्कि गरीबी दूर रहती है।

विज्ञापन

2- नीम करोली बाबा ने अपनी शिक्षाओं में यह कहा है कि आसक्ति यानी किसी भी प्रकार का मोह, लोभ आदि, आत्मसाक्षात्कार यानी अपनी ही खोज और ईश्वर के साथ जुड़ाव में सबसे बड़ी बाधा है। उनका मानना ​​था कि ईश्वर के प्रति सच्चा प्रेम करने के लिए सांसारिक चीज़ों और लोगों से आसक्ति को त्यागना ज़रूरी है।

3- नीम करोली बाबा ने कहा कि आप दूसरों के साथ जैसा भी व्यवहार करना चाहते हैं, वैसा ही करें, लेकिन उन्हें अपने दिल से कभी न निकालें। उनके अनुसार, किसी को बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना दूसरों की सेवा करनी चाहिए, तभी वह दिव्य आनंद के मार्ग पर चल सकता है।

विज्ञापन

4- नीम करोली बाबा ने अपनी शिक्षाओं में इस बात पर विशेष जोर दिया है कि कोई भी व्यक्ति पूरी तरह से दुनिया में व्यस्त रहते हुए भी एक गहरा आध्यात्मिक संबंध बनाए रख सकता है। उन्होंने सिखाया कि आध्यात्मिकता के लिए समाज का त्याग या उससे अलगाव की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इसमें रहते हुए भी हर पल और हर बातचीत में ईश्वर को खोज सकते हैं।

5- बाबा का यह भी सिखाया कि दुनिया में सभी लोग समान हैं, चाहे उनका धर्म, जाति, पंथ या कोई भी अन्य पहलू क्यों न हो। उन्होंने अपने अनुयायियों को वर्तमान क्षण में जीने और अतीत के पछतावे और भविष्य की चिंताओं से मुक्त रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

नीम करोली बाबा की शिक्षाएं इतनी व्यवहारिक और जीवन से सीधे तौर पर जुड़ी हैं कि हर इंसान के लिए उपयोगी हैं। यही कारण ही आज उनकी शिक्षाएं देश की सीमाओं से परे हैं और दुनिया भर में असंख्य लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालकर उनके जीवन को संवार रही हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ