हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Baby Girl Names: बेटी के लिए चुनें मां दुर्गा से जुड़े ये खास नाम, मिलेगा शक्ति और सौभाग्य के आशीर्वाद

Baby Girl Names: आप बेटी के लिए मां दुर्गा से प्रेरित नाम चुनना चाहते हैं तो यहां देख सकते हैं. आप देवी दुर्गा से जुड़े हुए प्यारे नाम पर अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Baby Girl Names: सभी पेरेंट्स अपने बच्चों को नया और यूनिक नाम देना चाहते हैं. अब नवरात्रि का पर्व आ रहा है. इन दिनों आपके घर बेटी का जन्म हुआ है तो उसे देवी मां दुर्गा से प्रेरित नाम से पहचान दे सकते हैं. मां दुर्गा से जुड़ा नाम रखने से बिटिया पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहेगा. आप बेटी के लिए मां दुर्गा से जुड़ा नाम देख रहे हैं तो यहां दी गई नामों की लिस्ट देख सकते हैं. यह सभी नाम ट्रेडिशनल और स्टाइलिश हैं.

बेटी के लिए मां दुर्गा से जुड़े नाम

अविका – अविका नाम का अर्थ देवी का रूप होता है. आप बेटी के लिए अविका नाम चुन सकते हैं.
दक्षायनी – अपनी बेटी के लिए आप दक्षायनी नाम चुन सकते हैं. यह नाम पार्वती देवी का एक नाम है.
रिद्धिमा – बेटी के लिए आप रिद्धिमा नाम सलेक्ट कर सकते हैं. यह नाम बेहद अच्छा और प्यारा है. रिद्धिमा का अर्थ समृद्धि और सफलता होता है.
अपर्णा – अपर्णा देवी पार्वती का एक नाम है. इस नाम को आप बेटी के लिए चुन सकते हैं. इस नाम का अर्थ तपस्या होता है.
वैष्णवी – मां वैष्णो देवी से प्रेरित नाम वैष्णवी प्यारा और अच्छा नाम है. इस नाम से आप अपनी बेटी को पहचान दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026: 19 या 20 मार्च, कब शुरू हो रहा है चैत्र नवरात्रि का पर्व? जानिए शुरुआत और समापन की सटीक तारीख

विज्ञापन

आर्या – आर्या नाम का अर्थ देवी होता है यह नाम बेटी के लिए चुन सकते हैं.
दुर्गा – दुर्गा नाम बेटी के लिए चुन सकते हैं. यह नाम काफी पुराना लेकिन आज के समय के मुताबिक अच्छा है.
जया – जया नाम बहुत ही अच्छा और प्यारा है. जया नाम का अर्थ अपराजेय होता है.
भव्या – बेटी के लिए भव्या नाम भी अच्छा है. भव्या नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं. इसका अर्थ कल्याणरूपा होता है.
आद्या – बेटी के लिए आद्या नाम चुन सकते हैं. यह नाम पुराना लेकिन स्टाइलिश है. इस नाम का अर्थ सबसे पहली शक्ति होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola