Navratri 2024 Shopping: अपने भक्तों के आह्वान और बुलावे पर नवरात्रि में माता दुर्गा भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं। नवरात्रि के 9 दिन भक्त माता रानी के 9 रूपों और दुर्गा पूजा दसवें दिन मां दुर्गा के संपूर्ण और दिव्य रूप की आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की वरदान मांगते हैं। प्रचलित परंपरा और रिवाजों का पालन करने के साथ ही नवरात्रि में कई चीजें खरीदना भी शुभ माना गया है। कहते हैं, ऐसा करने से घर में बरकत होती है। यहां ऐसी ही कुछ खास चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे नवरात्रि में खरीदना बहुत शुभ माना गया है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये चीजें?
इष्टदेव की मूर्ति
नवरात्रों में अपने इष्टदेव यानी पसंदीदा देव या देवी की धातु, अपनी क्षमता के अनुसार, सोने, चांदी या पीतल, की मूर्ति खरीदना और उसे मंदिर में स्थापित करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से इष्टदेव सहित देवी मां का असीम आशीर्वाद प्राप्त होता है।
नया घर, जमीन या दुकान की खरीदारी
माना जाता है कि देवी दुर्गा नवरात्रि में विशेष रूप से कृपालु होती हैं और जो लोग इस दौरान कोई शुभ कार्य करते हैं, उन्हें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि नवरात्रि में नई संपत्ति जैसे कि नया घर, जमीन या कोई दुकान खरीदना शुभ होता है।
नया वाहन लेना
प्रचलित रिवाजों के अनुसार, नवरात्रि को नया वाहन लेने के लिए उपयुक्त समय माना गया है। मान्यता है कि इस समय लिए गए वाहन के जल्दी खराब होने की आशंका भी कम होती है और वह लंबे समय तक साथ देता है।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
श्रृंगार का सामान
प्रचलित रिवाजों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान, विशेष कर सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन श्रृंगार का सामान भी अवश्य खरीदना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
शुभ पौधे खरीदना और लगाना
हिंदू धर्म में शुभ माने जाने वाले पौधे, जैसे तुलसी, केला, शमी नवरात्रि में खरीदना शुभ होता है। इन्हें खरीदकर अपने घर के बगीचे में लगाने से बरकत होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं।
लाल रंग की ध्वजा
नवरात्रि में लाल रंग की ध्वजा या झंडा खरीदकर मंदिर में रखना चाहिए। मान्यता है नवमी के दिन इस ध्वजा को देवी के किसी मंदिर में अर्पित करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, ग्रह दोष कटते हैं और प्रगति होती है।
नए वस्त्र और आभूषण
बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि नवरात्रि में नए वस्त्र और आभूषण जरूर खरीदने चाहिए। मान्यता है कि यह भाग्य को आपके पक्ष में रखने में मददगार साबित होते हैं और भाग्योदय के लिए शुभ भी सिद्ध होते हैं।
मिट्टी का घर (घरौंदा)
नवरात्रि में मिट्टी का एक छोटा-सा घर यानी घरौंदा खरीदकर उसे मंदिर में रखना चाहिए। कहते हैं कि नवरात्रि में खरीदा गया घरौंदा अपना घर खरीदने के सपने को जल्द ही पूरा करने में मदद करता है।
कामधेनु की मूर्ति
हिंदू धर्म में गाय की एक सबसे शुभ रूप कामधेनु को बेहद पूज्य माना गया है। इसलिए नवरात्रि में कामधेनु की गाय मूर्ति जरूर खरीदें। इस शुभ मौके पर गाय का घी भी घर लाना चाहिए और उससे माता का दीपक जलाना चाहिए। इससे से माता रानी बेहद प्रसन्न होती हैं और घर को धन-धान्य से भर देती हैं।
ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में मां दुर्गा को न चढ़ाएं ये 7 फूल, देवी हो जाएंगी नाराज, ये है उनका सबसे प्रिय फूल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
8 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
11 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
15 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
16 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
17 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
1 day agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
1 day agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines