Navratri 2024: धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि नवरात्रि में माता दुर्गा धरती लोक पर निवास करती है। ग्रह और नक्षत्र के हिसाब से माता दुर्गा का आगमन सभी राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव डालता है। चलिए जानते हैं कि इस वर्ष माता दुर्गा की कृपा से किन 3 राशियों का भाग्य खुलने वाला है।
कुंभ राशि
अक्टूबर में शुरू होने जा रही शारदीय नवरात्रि कुंभ राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगी। कुंभ राशि के जातक जो विवाहित हैं उनका दांपत्य जीवन प्यार से भर जाएगा। जो लोग व्यापार या प्रॉपर्टी का काम करते हैं उन्हे बड़ा मुनाफा हो सकता है। माता दुर्गा की कृपा से कुंभ राशि के जातकों के जीवन से नकारात्मकता दूर होगी।
वृषभ राशि
माता दुर्गा की कृपा से वृषभ राशि वाले जातकों के लिए नवरात्रि बेहद ही सुखद समय लेकर आएगी। वृषभ राशि के जातकों की इस दौरान नौकरी में पदोन्नति हो सकती है और जो व्यापार करते हैं उन्हें काफी लाभ होगा। माता की कृपा से वृषभ राशि वालों की संपत्ति में भी वृद्धि होने का योग बन रहा है। इस राशि के जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है उन्हें खुशखबरी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए इस बार की नवरात्रि कई मायनों खास होने वाली है। माता रानी की कृपा से जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि कोई मुकदमा रुका हुआ है तो पक्ष में फैसला आ सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।
ये भी पढ़ें-Video: सूर्य-गुरु की कृपा से इस राशि का बुरा समय हुआ खत्म, धन लाभ और प्रमोशन के बने योग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
12 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
15 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
16 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
17 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
19 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
21 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines