---विज्ञापन---

Religion angle-right

Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन से ही इन 3 राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, होगी खूब तरक्की!

Navratri 2024: 3 अक्टूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो इस बार माता दुर्गा 3 राशियों पर ज्यादा मेहरबान रहने वाली है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

---विज्ञापन---

Navratri 2024: धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि नवरात्रि में माता दुर्गा धरती लोक पर निवास करती है। ग्रह और नक्षत्र के हिसाब से माता दुर्गा का आगमन सभी राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव डालता है। चलिए जानते हैं कि इस वर्ष माता दुर्गा की कृपा से किन 3 राशियों का भाग्य खुलने वाला है।

कुंभ राशि

अक्टूबर में शुरू होने जा रही शारदीय नवरात्रि कुंभ राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगी। कुंभ राशि के जातक जो विवाहित हैं उनका दांपत्य जीवन प्यार से भर जाएगा। जो लोग व्यापार या प्रॉपर्टी का काम करते हैं उन्हे बड़ा मुनाफा हो सकता है। माता दुर्गा की कृपा से कुंभ राशि के जातकों के जीवन से नकारात्मकता दूर होगी।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

माता दुर्गा की कृपा से वृषभ राशि वाले जातकों के लिए नवरात्रि बेहद ही सुखद समय लेकर आएगी। वृषभ राशि के जातकों की इस दौरान नौकरी में पदोन्नति हो सकती है और जो व्यापार करते हैं उन्हें काफी लाभ होगा। माता की कृपा से वृषभ राशि वालों की संपत्ति में भी वृद्धि होने का योग बन रहा है। इस राशि के जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है उन्हें खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए इस बार की नवरात्रि कई मायनों खास होने वाली है। माता रानी की कृपा से जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि कोई मुकदमा रुका हुआ है तो पक्ष में फैसला आ सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Video: सूर्य-गुरु की कृपा से इस राशि का बुरा समय हुआ खत्म, धन लाभ और प्रमोशन के बने योग!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 18, 2024 07:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola