Navratri 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी आज 3 अक्टूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है। नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान माता दुर्गा के भक्त उनके 9 रूपों की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि में माता दुर्गा को राशि अनुसार कुछ विशेष चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिनेक आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य का वास होता है। चलिए जानते हैं किस-किस राशि के जातक को माता दुर्गा को कौन-कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए।
मेष राशि
शारदीय नवरात्रि के दौरान मेष राशि के जातकों को यदि मां दुर्गा को प्रसन्न करना है, तो उन्हें लाल रंग का फूल अर्पित करें। फूल के अलावा लाल रंग के कपड़े अर्पित करना भी शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान वृषभ राशि के जातक यदि माता को सफेद रंग के फूल चढ़ाते हैं, तो उन्हें अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।
मिथुन राशि
माता दुर्गा को गुड़हल के पुष्प अर्पित करना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहता है। इससे आपको मां की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Navratri 2024: नवरात्रि आज से शुरू, जानें घट-स्थापना मुहूर्त और माता की अखंड ज्योति से जुड़े ये 5 नियम
कर्क राशि
नवरात्रि के दौरान कर्क राशि के जातक माता रानी को सफेद चंदन या मोती से बनी माला अर्पित कर सकते हैं। इससे आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। साथ ही घर में खुशहाली बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के जीवन में यदि बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो ऐसे में उन्हें माता को गुड़हल के फूल अर्पित करने चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक माता दुर्गा को नवरात्रि के दौरान हरे रंग के वस्त्र जरूर अर्पित करें। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।
तुला राशि
जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, इसके लिए तुला राशि के जातक नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा को सफेद रंग के कपड़े जरूर अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को यदि माता दुर्गा को प्रसन्न करना है, तो इसके लिए वो देवी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही बार-बार परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातक नवरात्रि के दौरान हल्दी की माला माता दुर्गा को अर्पित करें। इसी के साथ मंदिर में धार्मिक पुस्तकों का दान करना भी शुभ रहेगा।
मकर राशि
नवरात्रि के दौरान मकर राशि के जातक माता दुर्गा को चने का भोग जरूर लगाएं। इसी के साथ जरूरतमंद लोगों को धन का दान करना भी शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक माता दुर्गा को नवरात्रि के दौरान गुड़हल या चमेली के फूल जरूर अर्पित करें। इससे आपको मां की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातक माता दुर्गा को गेंदा या गुड़हल के फूल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से माता आपसे प्रसन्न होंगी और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar: शनि की दोहरी चाल 3 राशियों को करेगी मालामाल, 2025 तक पैसों से भरी रहेगी तिजोरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
17 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
19 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
19 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines