---विज्ञापन---

Religion angle-right

Navratri 2024: नवरात्रि के बाद घर में स्थापित कलश से करें ये 3 काम, शुरू हो जाएंगे आपके अच्छे दिन!

Navratri 2024: नवरात्रि के कलश में रखी सामग्रियों को फेंकने की बजाय उनका उपयोग कई शुभ कार्यों में किया जा सकता है, जैसे कलश का जल पूरे घर में छिड़कने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं, कलश की अन्य सामग्रियों से क्या लाभकारी उपाय कर सकते हैं?

---विज्ञापन---

Navratri 2024: इस साल 3 अक्टूबर से शुरू हुआ नवरात्रि महापर्व 11 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन के साथ ही समाप्त हो जाएगा। उसके अगले दिन हर साल की तरह मां दुर्गा अपने घर लिए विदा हो जाएंगी। क्या आप जानते हैं, नवरात्रि में पहले दिन जो घट-स्थापना होती है यानी जो कलश स्थापित किया जाता है, नवरात्रि के बाद उसका उसकी सामग्री क्या होता है?

हालांकि बहुत से लोग कलश को मां दुर्गा के साथ विसर्जित कर देते हैं। जबकि कलश स्थापना में जिस-जिस चीज का उपयोग होता है। नवरात्रि के समापन पर उससे कुछ सरल और कल्याणकारी उपाय किए जा सकते हैं। जैसे कि देवी माता के उपासक और पंडित कलश में रखे जल को पूरे घर में छिड़क देते हैं। विश्वास किया जाता है इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली का संचार होता है। आइए जानते हैं, कलश की अन्य सामग्रियों से क्या लाभकारी उपाय कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: क्या इस बार 2 दिन रहेगी दिवाली? धनतेरस-लक्ष्मीपूजा को लेकर अभी भी हैं कन्फ्यूजन, जानें वजह और सही तिथि!

कलश की नारियल के उपाय

कलश के ऊपर रखे नारियल को बहते पानी में प्रवाहित कर देना चाहिए। हालांकि, बहुत से लोग अगले साल तक इसे घर की पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में इस नारियल को लाल कपड़ा बांधकर रखते हैं। कुछ लोग इसे घर के मंदिर में भी रखते हैं। नई कलश-स्थापना के बाद पुराने वाले को प्रवाहित कर देते हैं।

---विज्ञापन---

आमदनी बढ़ाने के उपाय

घट-स्थापना की पूजा के समय कलश में जो उसमें सिक्का और सुपारी डाला जाता है, उसे संभालकर तिजोरी या घर में धन रखने के स्थान पर रख देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। यदि आप कारोबारी या व्यापारी हैं, तो उसे ऑफिस या दुकान की तिजोरी या गल्ले में भी इसे रख सकते हैं। यह उपाय मुनाफा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

घर के कोने में जलाएं दिया

नवरात्रि के आखिरी दिन कलश हटाने के बाद उसके अक्षत यानी चावल को घर के हर कोने में रख देना चाहिए और इसके पास एक दिया जला देना चाहिए। यदि हर कोने में रख सकते हैं, उत्तर-पूर्व वाली दिशा के कोने यानी ईशान कोण में यह काम जरूर करें। इससे घर में हमेशा बरकत होती रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में मां दुर्गा को न चढ़ाएं ये 7 फूल, देवी हो जाएंगी नाराज, ये है उनका सबसे प्रिय फूल!

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 09, 2024 03:06 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola