Nautapa 2026: जब सूर्य देव अपने प्रचंड ऊर्जा में होते हैं, तो उस समय नौतपा आरंभ होता है. नौतपा के दौरान सूर्य भीषण गर्मी बरसाते हैं. नौतपा ज्येष्ठ महीने में लगता है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ती हैं. नौतपा में भीषण गर्मी पड़ती है और लू चलती है. ज्योतिष शास्त्र में नौतपा को दान-पुण्य के लिए खास बताया गया है. इस बार नौतपा कब लग रहा है और इस दौरान क्या उपाय करें? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कब शुरू होगा नौतपा?
नौतपा ज्येष्ठ महीने में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर लगता है. नौतपा की अवधी नौ दिनों की होती है. इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होगा, इसका समापन 2 जून को हो जाएगा. इन 9 दिनों भीषण गर्मी पड़ेगी. नौतपा में कुछ उपाय कर सकते हैं. आप सूर्य देव को प्रसन्न कर पितृ दोष से राहत पा सकते हैं. सूर्यदेव को पितरों का प्रतिनिधि माना गया है. ऐसे में आप सूर्यदेव को प्रसन्न कर पितृ दोष से राहत पा सकते हैं. इसके लिए इन चीजों का दान करें.
ये भी पढ़ें – Delay Family Planning: देरी से फैमिली प्लानिंग पड़ सकती है भारी! लगता है दोष, झेलने पड़ेंगे नुकसान
नौतपा में करें इन 5 चीजों का दान
- गेंहू या चावल का दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है. आप नौतपा में अन्न का दान कर सकते हैं. गरीब या जरूरतमंद को अन्न दान करें.
- नौतपा में ऐसे फलों का दान करना शुभ होता है जिसमें जल की मात्रा अधिक हो. नौतपा में खरबूजे का दान करना शुभ माना गया गया है. आप खरबूजा दान कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर के मेन गेट पर रखी ये 5 चीजें बनती हैं तरक्की में बाधा, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
- नौतपा की भीषण गर्मी और लू से राहत के लिए पानी का दान शुभ बताया गया है. नौतपा में प्यासे को पानी पिलाने से पुण्य मिलता है. इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं.
- नौतपा में शीतल पेय और ठंडे शरबत का दान करना चाहिए. ज्येष्ठ महीने में नौतपा के दौरान आप इसका दान कर सकते हैं.
- गरीबों और जरूरतमंदों को गर्मी से राहत के लिए आप पंखे का दान कर सकते हैं. हाथ वाले पंखे या बिजली के पंखे दान करना शुभ होता है.
ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
26 mins agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
4 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
22 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
23 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines