Nautapa 2024 Upay : ज्येष्ठ माह की शुरुआत होते ही नौतपा की भी शुरुआत हो जाती है। बता दें कि नौतपा गर्मियों के मौसम का सबसे गर्म वाले दिन होते हैं। नौतपा में सूर्य की किरणें बहुत ही तेज होती हैं। इस बार नौतपा की शुरुआत दो दिन पहले यानी 25 मई से हो गई है और समाप्ति 2 जून को होगी।
बता दें कि हिंदू धर्म में नौतपा का धार्मिक महत्व बताया गया है। नौतपा के दिनों में कुछ चीजों को अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों को अर्पित करने से सोया हुआ भाग्य भी जाग उठता है। तो आइए आज इस खबर में जानेंगे कि नौतपा के बाकी दिनों में किन-किन चीजों को भगवान सूर्य देव पर अर्पित करना चाहिए।
दूध और केसर
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा के दिनों में सूर्य देव को दूध और केसर अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि जो लोग इन दिनों में दूध और केसर अर्पित करते हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही उन्हें शुभ फल की प्राप्ति भी होती है।
जौ अर्पित करें
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति कमजोर है उन्हें नौतपा के दौरान सूर्य देव को जौ अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि जौ अर्पित करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो जाती है। साथ ही रुके हुए कार्य सभी पूर्ण हो जाते हैं।
नारियल पानी
ज्योतिषियों के अनुसार, नौतपा के दौरान सूर्य देव को नारियल पानी अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली से सभी ग्रह दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलती है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है। घर में आर्थिक तंगी नहीं होती है।
गुड़ चढ़ाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि आप रोग से पीड़ित है और घर में कई तरह की समस्याएं आ रही हैं तो नौतपा के दौरान भगवान सूर्य को गुड़ अर्पित करें। मान्यता है कि गुड़ अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही सभी रोग-दुखों से मुक्ति मिल जाती है।
काले तिल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौतपा के दौरान सूर्य देव को काले तिल अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि काले तिल अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में अकाल मृत्यु का योग बनता है वह खत्म हो जाता है।
यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ माह का कालाष्टमी व्रत कब, जानें शुभ तिथि और महत्व
यह भी पढ़ें- लड़कियां तुरंत बदलें ये 3 गलत आदतें, कामयाबी मिलनी तय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
38 mins agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 hr ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
4 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
5 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
8 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines