हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Nautapa 2024: नौतपा के 9 दिन होंगे बहुत भारी, सूर्यदेव का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश

Nautapa 2024: नौतपा 9 दिनों की एक खास अवधि है, जिसका ज्योतिष और मौसम विज्ञान में काफी महत्व है। इस अवधि में सूर्य की तेज किरणें धरती के तापमान को बहुत ज्यादा बढ़ा देती हैं। आइए जानते हैं कि साल 2024 में नौतपा कब से कब तक है और इसका क्या असर होगा?

विज्ञापन

Nautapa 2024: नौतपा एक विशेष खगोलीय घटना है, जिसे ज्योतिष शास्त्र सहित मौसम विज्ञान में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। दो शब्दों के संयोग ‘नौ’ और ‘तपा’ से बने ‘नौतपा’ का सामान्य अर्थ है, ‘गर्मी के नौ दिन’। लेकिन गर्मी के ये नौ दिन कोई सामान्य दिन नहीं होते हैं, बल्कि बेहद परेशान करने वाली होती है। आइए जानते हैं, नौतपा क्या है और इसका आम जनजीवन पर क्या असर होता है?

नौतपा क्या है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, नौतपा की खगोलीय घटना ज्येष्ठ माह में घटित होती है, जो 9 दिनों की अवधि होती है। यह तब शुरू होता है, जब सूर्य नक्षत्र परिवर्तन कर कृत्तिका से निकल कर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं और वृषभ राशि में स्थित होते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, नौतपा में सूर्य इस राशि में 10 से 20 डिग्री कोण पर होते हैं और उनकी तेज किरणें धरती पर सीधी पड़ती है। नौ दिनों तक सूर्य की सीधी किरणों के प्रभाव से धरती बुरी तरह से तपने लगती है और तापमान बहुत बढ़ जाता है, तब इसे तब नौतपा कहते हैं।

कब से कब तक है नौतपा 2024

साल 2024 में नौतपा की शुरुआत 24 मई की रात में 3 बजकर 15 मिनट के बाद सूर्य के कृत्तिका से निकल कर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से होगी। यूं तो सूर्य इस नक्षत्र में लगभग 15 दिनों के लिए गोचर करेंगे, लेकिन इसके शुरूआती 9 दिनों में गर्मी बहुत बढ़ जाता है। माना जा रहा है कि भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए नौतपा के 9 दिन उन्हें और भी झुलसाएगी। 3 जून को नौतपा खत्म होने के बाद ही लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऑफिस की टेंशन से मुक्ति दिलाएंगे 7 वास्तु उपाय; तरक्की भी होगी, सीनियर भी रहेंगे खुश

नौतपा का मौसम पर असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्येष्ठ महीने में होने वाली यह खास खगोलीय घटना मौसम पर सबसे अधिक असर डालती है। ज्येष्ठ का महीना वैसे भी सबसे गर्म महीना माना जाता है, ऐसे में सूर्य की लम्बवत (सीधी) किरणें जब धरती पर पड़ती है, तो तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है। मौसम विज्ञान के मुताबिक, नौतपा अवधि में धरती का तापमान बढ़ना अच्छी बारिश का संकेत देता है। लेकिन साथ ही यह आशंका भी रहती है कि इससे भीषण आंधी और तूफान आ सकते हैं, जो जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन-सा रंग है किस ग्रह से संबंधित? जानें महत्व और जीवन पर इसका प्रभाव

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola