Narak Chaturdashi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए दीपों के उत्सव और खुशियों के प्रतीक दिवाली पर्व का विशेष महत्व है। दिवाली का उत्सव लगातार पांच दिनों तक मनाया जाता है। इसलिए इसे पंच पर्व भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है, जिसके बाद छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।
छोटी दिवाली को देश के कई राज्यों में नरक चतुर्दशी, रूप चौदस, नरक निवारण चतुर्दशी और काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व बड़ी दिवाली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार 30 अक्टूबर 2024 को छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। नरक चतुर्दशी की रात कई लोग एक दीपक यम के नाम का जलाते हैं, लेकिन क्या आपको ये पता है कि क्यों इस दिन यम के नाम का दीपक जलाया जाता है? यदि नहीं, तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी मान्यता के बारे में।
दीपक जलाने का धार्मिक महत्व
यमराज यानी यम को मृत्यु का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नरक चतुर्दशी के दिन यम के नाम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है। दीपक जलाकार यम से प्रार्थना की जाती है कि वो नरक के द्वार सदा हमारे लिए बंद रखें, ताकि हमें मोक्ष की प्राप्ति हो सके। इसके अलावा कई लोग बुराई व जीवन में मौजूद नकारात्मकता को दूर करने के लिए भी इस दिन दीपक जलाते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्र की मेहरबानी से 3 राशियों का होगा भाग्योदय, जल्द गूंजेगी शहनाई!
नरक चतुर्दशी पर कैसा दीपक जलाना चाहिए?
नरक चतुर्दशी पर हमेशा चौमुखी दीपक ही जलाना चाहिए। सबसे पहले एक चौमुखी दीपक लें। उसमें चार बत्तियां लगाएं, जो चारों दिशाओं की ओर इंगित करती हो। दीपक में सरसों का तेल भरें। बत्तियों को जलाएं और फिर दीपक को घर की चारों दिशाओं में घुमाएं। फिर घर के मुख्य द्वार के समीप दक्षिण दिशा की तरफ दीपक को रख दें।
नरक चतुर्दशी पर क्यों जलाया जाता है दीपक?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी छोटी दिवाली के दिन श्री कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का संहार किया था। इसलिए इस दिन को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन कई लोग भगवान कृष्ण की जीत का जश्न भी मनाते हैं।
ये भी पढ़ें- Dhanteras पर बने 5 दुर्लभ योग से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, दोनों हाथ से बटोरेंगे पैसे!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
3 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
5 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
5 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
10 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines