How To Remove Evil Eye From Yourself: भारत में कई लोग बुरी नजर, काला जादू व तंत्र मंत्र पर विश्वास करते हैं. हालांकि, उन लोगों की भी कमी नहीं है जो इन्हें अंधविश्वास मानते हैं. इन तमाम नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए माताएं अपने बच्चों व परिवार वालों की नजर उतारती हैं. माना जाता है कि नजर उतारने के बाद व्यक्ति के आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सेहत व भाग्य पर सकारात्मक असर पड़ता है. लेकिन जो लोग घर से दूर अकेले रहते हैं, वो अक्सर इसी असमंजस में रहते हैं कि वो अपनी नजर कैसे उतारें?
वास्तु शास्त्र में खुद की नजर उतारने के तरीके के बारे में बताया गया है, जिससे न सिर्फ व्यक्ति को बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलेगी, बल्कि सेहत भी सही रहेगी. आइए जानते हैं कि कैसे आप खुद की नजर नमक से उतार सकते हैं.
कैसे उतारें खुद की नजर? (Apni Khud Ki Nazar Kaise Utare Namak Se)
खुद की नजर उतारने के लिए सबसे पहले किसी शांत जगह पर बैठें. फिर अपने सीधे हाथ में नमक लें. अब अपने सिर से लेकर पैर तक हाथ को सात बार उल्टी दिशा में घुमाएं. अंत में नमक को बहते हुए पानी में डाल दें. इस तरीके से आप खुद की नजर उतार सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Ratna Shastra: शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए बेस्ट हैं ये 2 रत्न, धारण करते ही हो सकती है पैसों की बारिश
किस नमक से उतारें नजर? (Which Salt Should Be Used To Ward Off The Evil Eye?)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, काला नमक और सफेद नमक की जगह सेंधा नमक से नजर उतारना ज्यादा लाभकारी होता है. माना जाता है कि सेंधा नमक प्राकृतिक होता है, जो अन्य नमक के मुकाबले ज्यादा शुद्ध होता है. इसमें मिलावट बहुत कम होती है, जिसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा जल्दी सुखती है.
नजर दोष के शुरुआती संकेत (Buri Nazar Lagne Ke Sanket)
- हर समय मन में किसी न किसी चीज का डर रहना.
- सिरदर्द
- थकान
- बार-बार चक्कर आना.
- स्वभाव का चिड़चिड़ा होना.
- बुरे सपने आना.
- किसी काम में मन न लगना.
- शरीर से बदबू आना.
- नींद न आना.
- अचानक से नींद का टूट जाना.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
9 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
10 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
11 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
16 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines