---विज्ञापन---

Religion angle-right

नाखूनों पर बनता है आधा चांद, जानिए क्या है इसका मतलब?

कई लोगों की हाथों की उंगलियों के नाखूनों पर आधा चांद बनता है। इस अर्धचांद को चंद्र चिह्न या लूनुला भी कहा जाता है। इनके ज्योतिष और साइंस में अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं।

---विज्ञापन---

अक्सर आपने हाथ के नाखूनों पर अर्द्धचंद्र का निशान देखा होगा। इसे लूनुला कहा जाता है। इसको मेडिकल साइंस और ज्योतिष में काफी अहम माना जाता है। यह सफेद रंग का हॉफ सर्कल होता है, जो नाखूनों के निचले हिस्से में नजर आता है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, आधे चांद से जीवन की कई घटनाओं के बारे में आप जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि हाथ की उंगलियों के नाखूनों पर बनने वाले अर्ध चंद्र का क्या मतलब होता है।

---विज्ञापन---

तर्जनी उंगली पर आधा चांद

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, तर्जनी उंगुली पर अगर आधे चंद्रमा का निशान होता है तो व्यक्ति महत्वाकांक्षी होता है और आत्मविश्वास से भरपूर होता है। इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी काफी अच्छी होती है।

मध्यमा उंगली

जिनकी मध्यमा उंगली पर आधा चांद बनता है। उनकी लाइफ में बैलेंस रहता है। इसके साथ ही ये अनुशासन में रहते हैं और कई बड़ी जिम्मेदारियां इनको मिलती हैं।

---विज्ञापन---

अनामिका

ये लोग बेहद क्रिएटिव और इमोशनल होते हैं। ऐसा व्यक्ति समाज में मान-सम्मान पाता है और लाइफ में तरक्की प्राप्त करता है।

कनिष्ठा उंगली

कनिष्ठा उंगली पर आधे चांद का निशान होना लाभ प्रदान करता है। ऐसे लोगों को व्यापार में सफलता मिलती है और धन लाभ भी अच्छा होता है।

---विज्ञापन---

अंगूठे पर आधे चांद का निशान

अंगूठे पर बनने वाले आधे चांद के निशान को शुभ माना गया है। इसके जीवन में भी खुशहाली आती है।

मेडिकल साइंस और आयुर्वेद के अनुसार क्या है मतलब?

  • मेडिकल साइंस और आयुर्वेद के अनुसार हेल्दी इंसान के सभी नाखूनों में आधा चांद साफ दिखता है। ऐसे लोगों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और न्यट्रिशन्स की कमी नहीं होती है।
  • अगर किसी व्यक्ति के नाखूनों में यह लूनुला न हो या बहुत छोटा हो तो उनमें आयरन की कमी, थायरॉइड डिसऑर्डर, डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स या लो एनर्जी जैसी परेशानियां पाई जाती हैं।
  • अगर लूनुला काफी बड़ा है तो व्यक्ति में हाइपरएक्टिव थायरॉइड, तनाव, हाई ब्लड प्रेशर या कार्डियोवैस्कुलर स्ट्रेस आदि की समस्या होने की संभावना है।
  • लूनुला को शरीर की प्राणशक्ति से जोड़ा जाता है। साफ और बैलेंस्ड लूनुला शरीर में वात, पित्त और कफ के संतुलन की निशानी होता है।
  • कम या मिटा हुआ लूनुला पाचन तंत्र की कमजोरी का निशान माना जाता है।
  • अगर सभी उंगलियों पर साफ-साफ आधा चांद दिखे तो ऐसा व्यक्ति एनर्जेटिक होगा और उसका पाचन तंत्र मजबूत होगा।
  • सिर्फ अंगूठे में आधा चांद दिखे तो ऐसे व्यक्ति के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं होता है या उसे थायरॉइड, डाइजेशन या एनर्जी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • ये आधा चांद जरूरत से बड़ा दिखे तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और आयुर्वेदिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बेहद इमोशनल होते हैं मूलांक 2 वाले लोग, इन फील्ड्स में होते हैं कामयाब!

First published on: Apr 13, 2025 06:02 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola