Astro Tips: डेली नहाने से सिर्फ शरीर साफ ही नहीं होता है बल्कि थकावट भी दूर होती है। वहीं, ज्योतिष के अनुसार नहाने का पानी आपकी किस्मत को चमकाने की भी क्षमता रखता है। माना जाता है कि अगर आप नहाने के पानी में कुछ चीजों को डालकर स्नान करते हैं तो कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत हो जाती है।
इस प्रकार स्नान करने से कई प्रकार के दोषों से भी निजात मिल जाती है। जब बाधाएं दूर होती हैं तो व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि, धन संपदा भी बढ़ती है। आइए जानते हैं कि नहाने के पानी में किन चीजों को मिलाकर स्नान करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- lord shiv puja: शिवलिंग पर अर्पित प्रसाद खाना क्यों है वर्जित, जानिए क्या है इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण?
कर्पूर का तेल
नहाने के पानी में शुक्रवार के दिन कर्पूर के तेल की कुछ बूंदें डाल लें। इसके बाद इस पानी से स्नान करें। ऐसा आपको लगभग 11 शुक्रवार तक करना है। इससे आपकी कुंडली का शुक्र ग्रह मजबूत होता है। वहीं अगर आप शनिवार के दिन इस उपाय को करते हैं तो मानसिक शांति मिलती है और हर प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।
चंदन और गुलाब जल
नहाने के पानी चंदन का तेल या इत्र अथवा गुलाब जल डालकर अगर आप स्नान करते हैं तो इससे धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
नमक डालकर करें स्नान
नहाने के पानी में चुटकी भर नमक डालकर स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। इसके साथ ही रुके हुए कार्य तेजी से होने लगते हैं।
देसी घी का करें प्रयोग
देसी घी को नहाने के पानी में डालें। इसके बाद उस पानी से स्नान करें तो हर तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही स्किन में ग्लो भी आता है।
हल्दी डालकर नहाएं
अगर आपको व्यापार या बिजनेस में असफलता का सामना करना पड़ता है तो सुबह नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिला लें। ऐसा करने से जीवन की सभी अड़चनें दूर हो जाती हैं।
इलायची और केसर
अगर नहाने के पानी में इलायची और केसर डालकर नहाया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। ऐसा करने से अच्छे जीवनसाथी की भी प्राप्ति होती है।
पानी में दूध या दही डालकर नहाएं
नहाने के पानी में कच्चा दूध डालकर नहाएं। इससे पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त होती है और आपकी शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो जाती है और शरीर के रोग दूर होते हैं। नहाने के पानी में दही मिलाकर नहाने से संपत्ति में वृद्धि होती है। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है।
ये भी पढ़ें- Roti ke Upay: रोटी बनाएगी आपको धनवान, बस कर लें ये 7 काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
9 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
11 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
17 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines