हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Nag Panchami 2026 Today: आज नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Nag Panchami 2026 Today: आज सावन शुक्ल पक्ष पंचमी पर नाग पंचमी है. इसके साथ ही सावन महीने का तीसरा सोमवार है. नाग पंचमी और सावन सोमवार का दिन नाग देवता और महादेव की पूजा के लिए खास होता है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Nag Panchami 2026 Today: आज 17 अगस्त को सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. सावन शुक्ल पक्ष पंचमी पर नाग पंचमी मनाई जा रही है. इसके साथ ही आज सावन महीने का तीसरा सोमवार है. नाग पंचमी और सावन सोमवार का दिन नाग देवता और महादेव की पूजा के लिए खास होता है. सावन के सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है. देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है.

काशी विश्वनाथ मंदिर में जुटे कांवड़िए

आज सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के दिन वाराणसी, उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भगवान शिव के दर्शन के लिए कांवड़िए जुटे. शिव भक्त हर-हर महादेव के जयघोष लगाते नजर आए. शिव भक्तों का स्वागत फूलों से किया गया.

बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों की भीड़

झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव भक्त बिहार के सुल्तानगंज से कांवर में भरकर जल चढ़ाते हैं. यहां सावन के पूरे महीने कांवड़ियों की भीड़ रहती है. आज सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के दिन भारी संख्या में शिव भक्तों और कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी. कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष लगाए. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां सुरक्षा बल तैनात है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें कालसर्प दोष मुक्ति के उपाय, जीवन की मुश्किलों का होगा अंत, आएगी सुख-समृद्धि

भक्तों ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थिति दूधेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है. सुबह से ही भक्त महादेव और नाग पंचमी की पूजा के लिए शिवालय पहुंच रहे हैं. यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है. इसके साथ ही धर्म नगरी अयोध्या में स्थित नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola