Nag Panchami 2025 Upay: सावन को एक पवित्र महीना माना जाता है, जिस दौरान भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। सावन माह में नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है, जिस दिन नाग देवताओं के प्रतिनिधि के रूप में जीवित सर्पों की पूजा की जाती है और उन्हें दूध पिलाया जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी के पावन दिन सर्पों को चढ़ाई गई पूजा सामग्री सीधे नाग देवता तक पहुंचती है।
जिन लोगों के ऊपर नाग देवता मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन में कभी भी कालसर्प दोष का सामना नहीं करना पड़ता है। बल्कि जीवन में खुशी, सुख, समृद्धि, वैभव और धन का वास होता है। नाग पंचमी के दिन नागों को खुश करने के लिए कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
2025 में कब है नाग पंचमी?
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल सावन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल पंचमी तिथि 28 जुलाई को देर रात 11:24 मिनट से लेकर 30 जुलाई की सुबह 12:46 मिनट तक है। उदयातिथि के आधार पर इस बार 29 जुलाई 2025, वार मंगलवार को नाग पंचमी मनाई जाएगी। मंगलवार को प्रात: काल 05:41 मिनट से सुबह 08:23 मिनट के बीच नाग देवता की पूजा करने का सबसे उत्तम मुहूर्त है।
ये भी पढ़ें- Name Astrology: A, K, M, N से शुरू होता है नाम, अपनी इन 2 खूबियों से हासिल करते हैं ऊंचा मुकाम
नाग पंचमी के उपाय
- कालसर्प दोष से मुक्ति पाने का उपाय
जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है, वे किसी प्राचीन शिव मंदिर में नाग देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाएं। नियमित रूप से नाग देवता की पूजा करें और उन्हें दूध अर्पित करें। इस उपाय से आपको कालसर्प दोष से सदा के लिए मुक्ति मिल सकती है।
- मनोकामना पूर्ति का अचूक उपाय
नाग पंचमी के पावन दिन अपने घर में नाग देवता की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। देवता को हल्दी, रोली, अक्षत, फूल, कच्चा दूध और घी अर्पित करें। नाग पंचमी की कथा सुनें या पढ़ें। सर्प देवता की आरती उतारें और अपनी इच्छा को व्यक्त करें। इस उपाय से आपको नाग देवता की विशेष कृपा प्राप्त होगी और जल्द मनोकामना पूरी हो जाएगी।
- गृह क्लेश से मुक्ति पाने का उपाय
यदि आपके घर में हर समय क्लेश का वातावरण रहता है या जीवनसाथी से रिश्ता अच्छा नहीं है, तो नाग पंचमी के दिन शिव जी और नाग देवता की पूजा करें। पूजा करने के बाद एक बाल्टी में फिटकरी, समुद्री नमक और गौमूत्र लें। तीनों को अच्छे से मिलाएं और फिर उससे पूरे घर में पोंछा लगाएं। पोंछा लगाने के बाद घर में गुग्गल की धूप जलाएं। इस उपाय से घर में सकारात्मकता का वास होगा और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
5 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
9 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
11 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
14 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines