आज नाग पंचमी की रात जरूर करें ये काम, खुल जाएगी किस्मत

Nag Panchami 2025: आज 29 जुलाई को नाग पंचमी को पर्व मनाया जा रहा है। नाग पंचमी की रात्रि बेहद ही खास मानी जाती है। इस दिन की रात को कुछ उपाय किए जाएं तो व्यक्ति की लाइफ चेंज हो सकती है। आइए जानते हैं कि नागपंचमी की रात क्या उपाय करें।

Nag Panchami

Credit- News 24 Gfx

विज्ञापन

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्वपूर्ण है। यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है, जो इस वर्ष 29 जुलाई 2025 को है। इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी की रात को कुछ विशेष उपाय करने से कालसर्प दोष, पितृ दोष और अन्य ग्रह बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि और भाग्य का उदय होता है। आइए जानते हैं कि आज की रात किन उपायों को किया जा सकता है।

शिवलिंग का जलाभिषेक

नाग पंचमी की रात को शिवलिंग का कच्चे दूध में गंगाजल और काले तिल मिलाकर अभिषेक करें। इसके बाद महामृत्युंजय मंत्र ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बंधनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।’ का 108 बार जाप करें। यह उपाय कालसर्प दोष और राहु-केतु के दुष्प्रभाव को कम करता है।

विज्ञापन

चांदी के नाग-नागिन का दान

अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो इस रात किसी पवित्र नदी में चांदी या तांबे से बने नाग-नागिन के जोड़े को प्रवाहित करें। आप इसे शिव मंदिर में अर्पित भी कर सकते हैं। यह उपाय जीवन में आर्थिक स्थिरता और समृद्धि लाता है।

श्रीसर्प सूक्त का पाठ

नाग पंचमी की रात को श्रीसर्प सूक्त का पाठ करें। यह पाठ कालसर्प दोष और पितृ दोष से मुक्ति दिलाने में प्रभावी माना जाता है। पाठ के बाद नाग देवता को दूध, चावल और फूल अर्पित करें।

नाग मंत्र जाप

नाग पंचमी की रात को इन मंत्रों का जाप करें।
नाग गायत्री मंत्र: ‘ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।’ इस मंत्र का 108 बार जाप करने से ग्रह दोष कम होते हैं और भाग्य का साथ मिलता है।

विज्ञापन

दान और भोजन

इस रात को जरूरतमंदों को दूध, चावल और खीर का दान करें। इसके साथ ही, किसी ब्राह्मण को भोजन करवाएं। यह कार्य पुण्य की प्राप्ति कराता है और नाग देवता को प्रसन्न करता है।

घर के द्वार पर सर्पाकार बनाएं

नाग पंचमी की रात को घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से सर्प की आकृति बनाएं और उस पर दूर्वा, अक्षत और फूल अर्पित करें। यह उपाय घर में सर्प भय से रक्षा करता है और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ