Nag Panchami 2025: सावन माह को भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है, जिस दौरान आने वाले व्रत-त्योहार पर पूजा-पाठ करने से भक्तों को विशेष लाभ होता है। सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने के साथ-साथ नाग देवताओं के प्रतिनिधि के रूप में जीवित सर्पों की पूजा की जाती है। साथ ही नागों को दूध पिलाना शुभ रहता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के पावन दिन सर्पों की मूर्तियों को अर्पित की जाने वाली सामग्री सीधे नाग देवता तक पहुंचती है। इससे साधक को कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं नाग पंचमी की सही तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में।
नाग पंचमी 2025 में कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ 28 जुलाई को देर रात 11 बजकर 24 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 30 जुलाई को प्रात: काल 12 बजकर 46 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर इस बार 29 जुलाई 2025, वार मंगलवार को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रात: काल 05 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 23 मिनट के बीच नाग देवता की पूजा का शुभ मुहूर्त है।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
नाग पंचमी के दिन का चौघड़िया मुहूर्त
- चर (सामान्य)- सुबह में 09:04 से लेकर 10:46 मिनट तक
- लाभ (उन्नति)- सुबह 10:46 से लेकर दोपहर 12:27 मिनट तक
- अमृत (सर्वोत्तम)- दोपहर में 12:27 से लेकर 02:09 मिनट तक
- शुभ (उत्तम)- दोपहर 03:51 से लेकर शाम 05:32 मिनट तक
किन 12 नाग देवता की पूजा करना है जरूरी?
नाग पंचमी के पावन दिन 12 नागों की पूजा करना शुभ माना जाता है। जीवित सर्पों की पूजा करते समय आप शेष, वासुकी, अनन्त, पद्म, शंखपाल, पिङ्गल, कम्बल, अश्वतर, धृतराष्ट्र, कालिया, कर्कोटक और तक्षक नाग के नामों का जाप कर सकते हैं। इससे साधक को नाग देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कामकाज-रिश्तों और सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
3 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
20 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
22 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
23 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines