Numerology: संघर्ष भरा होता है इस मूलांक के लोगों का जीवन, हर कदम पर करते हैं मुश्किलों का सामना

Numerology: अकं ज्योतिष के मुताबिक, किसी की जन्म तारीख से मूलांक का पता कर उसके बारे में जान सकते हैं. जन्म तारीख से व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. चलिए ऐसे लोगों के बारे में जानते हैं जो जीवन में बहुत संघर्ष करते हैं.

Numerology

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Numerology: जन्म तारीख के जोड़ से किसी भी व्यक्ति का मूलांक पता कर सकते हैं. किसी का जन्म 17 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 प्लस 7 यानी 8 होगा. अंक ज्योतिष के मुताबिक, हर मूलांक के अलग-अलग स्वामी ग्रह होते हैं. इसका प्रभाव जातकों पर पड़ता है. आज आपको मूलांक 8 के लोगों के बारे में बताएंगे. इन लोगों को जीवन में संघर्षों का सामना करना पड़ता है. यह जीवन में संघर्षों से लड़ते है इसके बाद इन्हें बड़ी मुश्किलों से सफलता मिलती है.

मूलांक 8 जन्म तारीख

किसी का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो उसका मूलांक 8 होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लोगों के स्वामी ग्रह शनि देव होते हैं. मूलांक 8 वाले लोगों के ऊपर शनि ग्रह का प्रभाव होता है. शनि ग्रह को न्याय, कर्म, अनुशासन और संघर्ष का कारक माना जाता है. इसी कारण से 8 मूलांक के लोगों का जीवन संघर्षों से भरा रहता है. इन लोगों को हर कार्य में रुकावटों का सामना करना पड़ता है. इन्हें नौकरी और व्यापार में संघर्षों और समस्याओं के बाद सफलता मिलती है.

विज्ञापन

मूलांक 8 वालों का वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों की बात करें तो इन लोगों को जल्दी से किसी से प्यार नहीं होता है. मूलांक 8 वाले लोग जल्दी से किसी के ऊपर विश्वास नहीं करते हैं. इन लोगों को कई बार रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ता है. यह लोग पार्टनर के प्रति ईमानदार होते हैं. इन्हें किसी पर विश्वास होता है तो उसका साथ निभाते हैं. उसके प्रति समर्पित हो जाते हैं.

मूलांक 8 वालों के लिए उपाय

8 मूलांक के लोगों का संबंध शनि ग्रह से होता है. इन लोगों को शनि देव के “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए. गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए. शनिवार का व्रत करना चाहिए और शनिवार को तेल का दान करना चाहिए. इन उपायों को करने से शनि के शुभ प्रभाव मिलते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ