Muharram 2026 Today: मुहर्रम का महीना पाक और पवित्र माना जाता है. मुहर्रम के दौरान मुस्लिम लोग पैगंबर मुहम्मद के नवासे यानी नाती इमाम हुसैन की कर्बला में हुई शहादत को याद करते हैं. मुहर्रम के शुरुआती 10 दिनों तक इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी को याद किया जाता है. मुहर्रम महीने की 10वीं तारीख को आशूरा मनाया जाता है. आशूरा यानी मुहर्रम के दसवें दिन मुस्लिम लोग दान करते हैं और इमान हुसैन की शहादत पर गम मनाते हैं. मुहर्रम के दिन किन कामों को करने से सवाब मिलता है आइये जानते हैं.
मुहर्रम के दिन क्या करें?
अल्लाह की इबादत
मुहर्रम की दसवीं तारीख को मुसलमान लोग रोजा रखते हैं. मुस्लिम परिवार के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हैं.
सवाब के लिए नेकी करना
मुहर्रम के दौरान लोग नेकी के काम करते हैं. गरीबों की मदद करना और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना ऐसे नेकी के काम करते हैं. नेकी के काम करने से सवाब मिलता है.
ये भी पढ़ें – Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस, जाने से पहलें जान लें नियम
सदका और दान करना
मुहर्रम के महीने में और आशूरा के दिन सदका यानी दान के काम करना बहुत ही अच्छा माना जाता है. लोगों को कपड़े दान करना, खाने की मदद करना, जरूरतमंद और गरीबों को पैसों की मदद करने से सवाब मिलता है. इस दौरान मुस्लिम लोग सादगी से जीवन जीते हैं. आशूरा का दिन मुस्लिम लोग गम के प्रतीक के तौर पर मनाते हैं.
मुहर्रम और आशूरा पर क्या न करें?
मुहर्रम के महीने में और आशूरा के दिन कई कामों को करने से बचना चाहिए. आशूरा पर झूठ बोलने, किसी के साथ धोखधड़ी करने और किसो को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए. मुहर्रम में अच्छे और नेकी का काम करने चाहिए. इस दौरान बुरे कामों को करने से बचना चाहिए. दिखावे से दूर रहना चाहिए और शोक मनाना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ जाने का है प्लान, जरूर ध्यान रखें ये नियम, तभी मिलेगा यात्रा का पूर्ण लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी इस्लामिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
13 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
16 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
17 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
18 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
20 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines