Viewing Mirror in Morning: दिन की शुरुआत शुभ और अच्छी ऊर्जा से होनी चाहिए। बहुत से लोग सुबह उठते ही सबसे पहले दर्पण यानी आईना देखते हैं। वास्तु शास्त्र में इस आदत को अच्छा नहीं माना गया है। वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, अहले सुबह आईना देखने से मन और शरीर पर अच्छा असर नहीं पड़ता है।
आईने की नेगेटिव एनर्जी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात में हमारे सोने के बाद आईने के आसपास नेगेटिव यानी नकारात्मक ऊर्जा जमा हो जाती है। जो लोग सुबह उठते ही आईना देखते हैं, उनके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का असर पड़ता है। नकारात्मक ऊर्जा शरीर में प्रवेश करने से थकान महसूस हो सकती है। रोजाना ऐसा होने से स्वाभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
खुद पर संदेह और चिंताएं
जब हम सुबह में सोकर उठते हैं, तब मन सबसे शांत होता है। सुबह-सुबह आईना देखने से अपनी कमियों, जैसे- पिंपल, रिंकल, बालों की सफेदी, दाग-धब्बे आदि पर ध्यान जा सकता है। इससे खुद पर संदेह करने की प्रवृति पैदा हो सकती है, आत्मविश्वास घट सकता है और चिंताएं बढ़ सकती हैं। मान्यता है कि सुबह में सबसे पहले अपना नकल और छाया देखना शुभ नहीं होता है। यह दिनचर्या से भी भटका सकता है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: गलत दिशा में रखी दवाइयां हो जाती हैं ‘बेअसर’, जानें इन्हें रखने की ‘सही दिशा’
बुजुर्गों की नसीहत
घर के बड़े-बुजुर्ग सुबह में आईना देखने के लिए मना करते हैं। कहते हैं कि सुबह में रोजाना आईना देखने से खुद को खुद की नजर लग सकती है। यह भी माना जाता है कि ऐसा करने से चहरे के दाग-धब्बे बढ़ सकते हैं।
आप खुद निर्णय करें
आपको बता दें, अलग-अलग संस्कृति में आईने को लेकर भिन्न-भिन्न मान्यताएं है। यदि आप सुबह आईना देखने के बाद नेगेटिव फील करते हैं, तो इससे बच कर रहना बेहतर है। वहीं यदि ऐसा करने से आपमें कॉन्फिडेंस बढ़ता है और पॉजिटिव सोच बनती है, तो सुबह में आईना देखने में कोई बुराई नहीं है।
ये भी पढ़ें: Astro Upay: सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने के 5 ज्योतिष उपाय, तीसरा है सबसे कारगर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
12 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
14 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
15 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
16 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
19 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines