---विज्ञापन---

Religion angle-right

घर में इन 5 जगहों पर मोर पंख रखने से खुश होते हैं भगवान कुबेर, होती है पैसों की बरसात!

Mor Pankh Vastu Tips: सदियों से मोर पंख को बुरी नजर से बचाने का एक प्रभावी उपाय माना गया है, लेकिन यह केवल इतने तक ही सीमित नहीं है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोर पंख को घर में सही स्थान पर रखने से घर की सुख और समृद्धि में हमेशा बढ़ोतरी होती है। आइए जानते हैं, घर के 5 बेस्ट स्थान जहां मोर पंख रहने से लाभ होता है।

---विज्ञापन---

Mor Pankh Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में सदियों से मोर पंख को बेहद शुभ और पवित्र माना गया है। इसका उपयोग विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-पाठ और वास्तु शास्त्र में किया जाता है। वास्तु शास्त्र में मोर पंख को नकारात्मक ऊर्जा सोखकर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का एक बेहतरीन स्रोत माना गया है। यही कारण है कि इसे अति-शुभ वस्तुओं में से एक माना जाता है।

मोर पंख का संबंध भगवान कृष्ण से है, जो उनके सिर की शोभा बढ़ाता है। यह पंख जीवंत होने की निशानी मानी गई है। कहते हैं, इसे घर में सही स्थान और दिशा में रखने से धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं, घर में मोर पंख कहां रखने से कुबेर देवता प्रसन्न होते हैं?

---विज्ञापन---

पूजा रूम

हिन्दू धर्म में पूजा रूम को घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है। यहां मोर पंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। मोर पंख को मंदिर में मुख्य देवता के सामने या धन की देवी लक्ष्मी की मूर्ति के पास रखने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

तिजोरी या अलमारी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की तिजोरी या अलमारी या घर में धन रखने एक स्थान पर मोर पंख रखने से धन में वृद्धि होती है। सदियों से इसे धन को आकर्षित करने का एक शक्तिशाली उपाय माना गया है। इसके लिए आप तिजोरी के अंदर या उसके ऊपर मोर पंख रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि मोर पंख का मुंह अंदर की ओर होना चाहिए।

---विज्ञापन---

स्टडी डेस्क

PRIME BHARAT™ असली प्राकृतिक सजावटी मोर पंख, मोर पंख, शादी, पार्टी,  क्रिसमस, कला और शिल्प और घर की सजावट के लिए मूल रंगीन पंख, 50 का पैक :  Amazon.in: घर और ...

फोटो स्रोत: amazon.in

स्टडी डेस्क पर मोर पंख रखने से बच्चों को और जो भी लोग पढाई से जुड़े हैं, उनको सफलता मिलती है। यह करियर को सही दिशा देने में सहायक होता है। इसके लिए ऑफिस डेस्क पर मोर पंख को स्टडी ओर रखें। ध्यान रहे कि मोर पंख का मुंह आपके सामने होना चाहिए।

---विज्ञापन---

प्रवेश हॉल या द्वार

अपने घर में सकारात्मकता और समृद्धि का स्वागत करने के लिए प्रवेश द्वार के पास मोर पंख रखें। इसके मनमोहक और जीवंत रंग से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे एंट्रेंस रूम का माहौल शांतिपूर्ण बना रहता है। साथ ही, घर में धन का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप मोर पंख को ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में रखते हैं, तब भी इसी के समान लाभ होता है।

मोर पंख रखने की बेस्ट दिशा

जहां तक दिशाओं की बात है, तो उत्तर दिशा में मोर पंख रखने से कुबेर देवता प्रसन्न होते हैं और धन लाभ होता है। बता दें कि उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है।

---विज्ञापन---

मोर पंख से जुड़ी सावधानियां

यदि आप मोर पंख से जुड़े इन वास्तु टिप्स को अपना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। सबसे पहली शर्त है कि मोर पंख को हमेशा साफ-सुथरा रखें। कभी ही टूटे हुए या क्षतिग्रस्त मोर पंख को घर में नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा ही आदर के साथ रखें। एक और महत्वपूर्ण बात यह कि मोर पंख को किसी भी धातु के बर्तन में न रखें।

ये भी पढ़ें: घर के पूजा घर से जुड़ी इस एक गलती से आप हो सकते हैं कंगाल, लौटकर नहीं आती है खुशहाली!

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 28, 2024 06:04 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola