Moonga Stone: ज्योतिष शास्त्र के रत्न शास्त्र में रत्नों के महत्व और इनके फायदों के बारे में बताया गया है. रत्न शास्त्र में सभी 9 ग्रहों के अनुसार, 9 रत्नों का जिक्र मिलता है. हर एक रत्न का अपना महत्व होता है. इन रत्नों को राशि के अनुसार और जरूरत के हिसाब से धारण करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. ऐसे ही मूंगा रत्न बेहद फायदेमंद होता है. मूंगा रत्न को मंगल का रत्न माना जाता है. इसे धारण करने से मंगल ग्रह से संबंधित प्रतिकूल प्रभाव मिलते हैं. चलिए इस रत्न के बारे में विस्तार से जानते हैं.
किसे धारण करना चाहिए मूंगा रत्न?
मूंगा रत्न को मंगल का रत्न बताया गया है. कुंडली में मंगल के कमजोर होने प इसे धारण करना चाहिए. मूंगा रत्न को मेष और वृश्चिक राशि के लोग धारण कर सकते हैं. मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए इसे धारण कर सकते हैं. इसके अलावा लग्न में सिंह, धनु, मीन राशि होने पर मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं. यह मंगल दोष से मिलने वाली परेशानियों को दूर करता है. मूंगा धारण करना मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचाता है.
ये भी पढ़ें – Kalashtami 2026 Date: 11 या 12 मार्च, किस दिन है कालाष्टमी का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और पूजा विधि
कैसे और कब करें इसे धारण?
मूंगा रत्न को सोने, चांदी या तांबे की अंगूठी में जड़वाकर धारण करना चाहिए. मूंगा रत्न मंगलवार के दिन सुबह कच्चे दूध या गंगाजल से धोकर धारण करना चाहिए. मूंगा रत्न को दाएं हाथ की अनामिका उंगली यानी छोटी उंगली के पास वाली उंगली में धारण करना चाहिए. महिलाएं मूंगा रत्न को बाएं हाथ की अनामिका में धारण कर सकती हैं. इसे धारण करने से कुछ दिनों बाद शुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं.
मूंगा रत्न धारण करने के लाभ
मूंगा रत्न धारण करना जातकों के लिए बेहद शुभ होता है. मूंगा धारण करने से करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है. प्रापर्टी डीलिंग से जुड़े लोग इसे धारण कर सकते हैं. मूंगा रत्न धारण करने से व्यक्ति के अंदर साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है. बता दें कि मूंगा लाल रंग का चिकना और चमकदार रत्न होगा है. आपको मूंगा धारण करने से पहले किसी विशेषज्ञ से असली-नकली की पहचान करा लेनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
8 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
10 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
11 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
12 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
15 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines