Moonga Gemstone: हमारे वैदिक ज्योतिष में हर ग्रह से जुड़ा एक खास रत्न होता है। ये रत्न सिर्फ आभूषण नहीं होते, बल्कि हमारे जीवन में ऊर्जा को बैलेंस करने और बदलाव लाने वाले माध्यम भी होते हैं। इन्हीं रत्नों में एक है मूंगा, जिसे अंग्रेजी में Red Coral कहा जाता है। यह रत्न मंगल ग्रह से जुड़ा होता है और इसे पहनने का सीधा असर व्यक्ति के आत्मबल, साहस और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ता है।
मूंगा न तो कोई पारंपरिक खनिज है और न ही जमीन के नीचे से निकाला जाने वाला पत्थर है। यह दरअसल समुद्र की गहराइयों में पाए जाने वाले एक खास प्रकार के जीवों (Coral Polyps) द्वारा बनाया गया एक जैविक रत्न है। इसका रंग आमतौर पर गहरा लाल, सिंदूरी या गुलाबी होता है।
किसको पहनना चाहिए मूंगा?
- मूंगा रत्न मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। मंगल को नवग्रहों में सेनापति की उपाधि प्राप्त है। यह ग्रह साहस, ऊर्जा, आत्मबल, पराक्रम, भूमि और तकनीकी क्षेत्रों का कारक होता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ हो या ‘मंगल दोष’ हो, उन्हें मूंगा पहनने की सलाह दी जाती है।
- अगर मंगल ग्रह कुंडली में कमजोर, अस्त या शत्रु ग्रहों के प्रभाव में हो, तो जीवन में व्यक्ति को गुस्सा, चोट, ऑपरेशन, एक्सीडेंट, रक्त से जुड़ी बीमारियां या पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में मूंगा रत्न इन दोषों को कम करने में मदद करता है।
मूंगा पहनने से मिलते हैं ये लाभ
- मूंगा पहनने से व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत होता है। निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है और डर या संकोच जैसी भावनाएं कम होती हैं।
- यह रत्न शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है। यह विशेष रूप से खून से जुड़ी समस्याओं और ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों में लाभदायक होता है।
- कुंडली में मौजूद ‘मंगल दोष’ या ‘चंद्र-मंगल योग’ जैसी स्थितियों में मूंगा पहनने से ग्रह का दोष शांत होता है।
- जिन लोगों का काम रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस या तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ा हो, उनके लिए यह रत्न विशेष लाभदायक होता है।
- मूंगा पहनने से विरोधियों से मिलने वाली मानसिक या सामाजिक परेशानियां कम होती हैं। कोर्ट केस या कानूनी मामलों में सफलता मिलती है।
कब और कैसे पहनें मूंगा?
मूंगा हमेशा मंगलवार के दिन सुबह 6 से 8 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में पहनें। इसको पहनने के लिए तांबा, चांदी या सोना धातु व्यक्ति की कुंडली के अनुसार तय कर सकते हैं। यह दाएं हाथ की रिंग फिंगर में पहना जाता है। मूंगा पहनने से पहले इसे गंगाजल, दूध और शहद में डुबोकर साफ कर लें। मूंगा को ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करके पहनें।
इन लोगों को नहीं पहनना चाहिए मूंगा
- जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह शुभ और बलवान स्थिति में हो, उन्हें बिना ज्योतिषीय सलाह के मूंगा पहनना नुकसानदायक हो सकता है।
- तुला, मीन, वृषभ, और कुंभ राशि वालों को बिना कुंडली देखे मूंगा नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि इनके लिए मंगल ग्रह हमेशा शुभ फल नहीं देता है।
- अगर मंगल शनि, राहु या केतु के साथ हो या उनके नक्षत्र में हो, तो भी सावधानी जरूरी होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इनके नसीब में नहीं होता है प्यार, कुंडली में इन ग्रहों व योगों के कारण हर बार टूटता है दिल!
संबंधित खबरें
चांद नहीं दिखा तो, कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
56 mins agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
1 hr agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
3 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
18 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
21 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
22 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
23 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines