हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हाथ में नहीं टिकता है पैसा, तो पर्स में रखें 3 चीजें; दूसरे नंबर वाली वस्तु कंगाल को भी बना देती है करोड़पति

Money Remedies: अच्छी-खासी आमदनी होने के बाद भी बहुत लोगों की जेब खाली रहती है, हाथ में रुपया-पैसा टिकता ही नहीं है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों को अपनाने से फायदा होता है। यहां तीन उपाय बताए गए हैं, जिससे लाभ आप उठा सकते हैं।

विज्ञापन
ज्योतिष और वास्तु उपायों से हाथ में पैसा टिकता है और तंगहाली खत्म होती है।

Money Remedies: आप चाहे कितना भी कमाते हों, यदि हाथ में रुपया-पैसा नहीं टिकता है, तो यह धन-संपत्ति की वृद्धि के बाधक है। वहीं, हाथ खाली रहने से आर्थिक परेशानियां बढ़ती जाती हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जो कहते हैं- “मेरे हाथ से पैसा कैसे निकल जाता है, पता ही नहीं चलता है”, तो इसकी एक वजह बिना सोचे-समझे खर्च करने की आदत या फिजूलखर्ची हो सकती है। हाथ में धन कैसे टिका रहे, जेब और पर्स नोटों से ठसाठस भरा रहे, इसके लिए ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के ग्रथों में कई उपाय बताए गए हैं। यहां तीन ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिससे आपको जरूर लाभ हो सकता है।

पर्स में रखें श्रीयंत्र

धार्मिक आचार्यों के अनुसार श्रीयंत्र धन की स्वामिनी देवी लक्ष्मी का प्रतीक है। शुक्रवार के दिन श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी के सामने रख कर विधिवत पूजा कर करें। पूजा के बाद श्रीयंत्र को अपने पर्स रख लें। यदि आप स्वयं पूजा नहीं कर सकते हैं, तो किसी पंडित या जानकार ज्योतिष से श्रीयंत्र को अभिमंत्रित करवा लेना चाहिए। इसके बाद ही उसे पर्स में रखने से लाभ होगा। शीघ्र ही देवी लक्ष्मी की कृपा से आपके हाथ में रुपया-पैसा टिकने लगेगा।

पर्स में रखें भाग्य की पोटली

धन के लिए भाग्य की पोटली

विज्ञापन

जिन लोगों की जेब में पैसा नहीं टिकता है, उन्हें अपने पर्स में ‘भाग्य की पोटली’ रखनी चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। भाग्य की यह पोटली बनाने के लिए लाल रंग के कपड़े के एक छोटे टुकड़े में 7 इलायची, 2 लौंग, एक टुकड़ा कपूर और एक तांबे का सिक्का रखकर गांठ लगा लें और पोटली की तरह बना लें। इस पोटली को अपने पर्स में रखें। जल्द ही इसके प्रभाव से आपको लाभ होगा। इसे घर और दुकान की तिजोरी में रखने से भी लाभ होता है।

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद सकते हैं ‘गोल्ड’, तो घर लाएं इन धातुओं की वस्तुएं

विज्ञापन

गोमती चक्र से हाथ में टिकेगा पैसा

यदि हाथ में पैसा नहीं टिकता है, तो गोमती चक्र को पर्स में रखना एक नायाब उपाय है। यह देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु से जुड़ा है यानि इस पर्स में रखने से दोनों देवी-देवता की कृपा प्राप्त होती है। इसे अक्षय तृतीया और धनतेरस के दिन घर लाना सबसे लाभकारी माना गया है। इस उपाय को आप शुभ मुहूर्त देखकर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इस मंदिर में केवल दर्शन मात्र से उतर जाता है सारा कर्ज, जानें कहां है ऋण मुक्ति का यह मंदिर 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola