Money Plant Vastu: लोग आर्थिक समृद्धि और धनलाभ के लिए कई उपाय करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है. घर में मनी प्लांट लगाने से धन आकर्षित होता है. बता दें कि, मनी प्लांट को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर में लगाने के कई लाभ बताए गए हैं. इस पौधे को घर में लगाने के साथ ही कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. चलिए इन सभी नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मनी प्लांट के लिए दिशा
घर में मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें. मनी प्लांट को इस दिशा में रखना कलह और पैसों की तंगी का कारण बन सकता है. दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में मनी प्लांट लगाना अच्छा होता है. इस दिशा में आप पौधा रख सकते हैं.
जमीन पर न छूएं पत्ते
मनी प्लांट का पौधा हमेशा ऊपर की दिशा में ही बढ़ना चाहिए. मनी प्लांट की बेल को बांधकर ऊपर की ओर बढ़ने दें. अगर पत्ते नीचे की ओर गिर रहे हैं और जमीन पर बेल लटक रही है तो यह बरकत को कम करता है.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: दुख, बर्बादी और दरिद्रता का कारण बनती हैं छोटी-छोटी गलतियां, कहीं आप तो नहीं करते हैं ऐसा
सूखी पत्तियां हटा दें
अगर मनी प्लांट की पत्तियां सूख जाती हैं तो इन्हें हटा देना चाहिए. सूखी पत्तियों को तुरंत काटकर अलग कर देना चाहिए. यह नकारात्मकता का कारण बन सकता है. घर में ऐसा मनी प्लांट लगा होता है तो इससे धन हानि होती है.
घर के बाहर न लगाएं
आपको कभी भी मनी प्लांट घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए. मनी प्लांट बालकनी या गार्डन में नहीं लगाना चाहिए. इसे घर के अंदर कांच की बोतल में लगाना अच्छा माना जाता है. मनी प्लांट को नीली या हरी बोलत में लगा सकते हैं.
मनी प्लांट गिफ्ट न करें
मनी प्लांट को लेकर एक नियम यह है कि, इसे किसी को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए. ऐसा माना जाता है आप मनी प्लांट को गिफ्ट करते हैं तो इससे घर की बरकत चली जाती है. शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव दूसरे के घर चला जाता है. इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
3 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
19 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
21 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
22 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
23 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines