Money Astro Tips: कहा जाता है कि जिस घर में दुर्गंध रहती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. इसका सीधा असर घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. वास्तु और ज्योतिष मानते हैं कि गंदगी या बदबू राहु को कमजोर करती है, जिससे धन का ठहराव, खर्चों में बढ़ोतरी और बरकत का अभाव होने लगता है. वहीं, यदि घर में हमेशा भीनी, सौम्य, सुहानी और मीठी खुशबू रहे, तो शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जो धन, वैभव और समृद्धि का सूचक है.
इसलिए घर के कुछ खास स्थानों को कभी भी बदबूदार नहीं रहने देना चाहिए. वहीं, जब ये जगहें खुशबूदार रहती हैं, तो घर में सकारात्मकता और बरकत दोनों बढ़ती हैं. आइए जानते हैं, घर की ये खास जगहें कौन-सी हैं?
पूजा घर और मंदिर
यह घर का सबसे पवित्र भाग है. यहां स्वच्छता सबसे अधिक जरूरी है. यहां भूल से भी गंदगी और बदबू नहीं होनी चाहिए. मानयता है कि यहां रोज चंदन, केसर या गुलाब की हल्की सुगंध फैलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन-संपत्ति के योग बनते हैं.
ये भी पढ़ें: Kundali Dosh: कुंडली के 5 खतरनाक दोष जो बदल देते हैं जीवन की दिशा, आती हैं बड़ी मुसीबतें
उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण)
देवस्थान मानी जाने वाली इस दिशा को हमेशा साफ और सुगंधित रखें. यह घर का प्राकृतिक पूजास्थल होता है. इसलिए इस जगह को स्वच्छ और खुशबूदार रहना जरूरी है. यहां डिफ्यूज़र या इत्र की हल्की खुशबू रखने से मानसिक शांति मिलती है और आर्थिक स्थिरता बढ़ती है.
मुख्य द्वार
घर का प्रवेश द्वार ऊर्जा का मार्ग है. घर में देवी लक्ष्मी का प्रवेश यहीं से होता है. यहां कभी भी गंदगी और किसी प्रकार की बदबू नहीं होनी हैं. कहते हैं, यहां हल्की खुशबू या रूम फ्रेशनर लगाने से नकारात्मकता अंदर नहीं आती और समृद्धि आकर्षित होती है.
बेडरूम
शयनकक्ष यानी बेडरूम रिश्तों, मन और धन, इन तीनों पर असर डालने वाला स्थान माना गया है. इसमें कभी भी बदबू न रहने दें. सौम्य खुशबू बेडरूम का वातावरण शांत रखती है और राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करती है.
लिविंग रूम
घर की यह जगह ऊर्जा का केंद्र मानी गई है जहां परिवार और मेहमान आते हैं. इस जगह को कोई दुर्गंध रहने से पूरा परिवार थका और बीमार रहता है. धन की हानि भी होती है. जबकि, यहां हल्की सुगंध माहौल को सुखद रखती है, जिससे घर में तालमेल और शांति बनी रहती है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: करोड़पति लोग अपने घर में जरूर रखते हैं जानवरों की ये 3 मूर्तियां, होती है धन और सफलता की बरसात
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
43 mins agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 hr agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
5 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
18 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
18 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
21 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines