---विज्ञापन---

Religion angle-right

Mokshada Ekadashi 2025 Upay: आज है मोक्षदा एकादशी, शाम में करें ये 3 उपाय, पास फटक भी नहीं पाएंगी मुश्किलें

Mokshda Ekadashi 2025 Upay: आज 1 दिसंबर 2025 को मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, जो न सिर्फ पापों से मुक्ति देने वाली मानी गई है, बल्कि आक की शाम के समय किए गए खास उपाय जीवन की बड़ी-बड़ी मुश्किलें भी दूर कर देते हैं. यहां ऐसे 3 उपाय बताए गए हैं, जो खुशियों के द्वार खोलते हैं और संकटों को पास नहीं आने देते? जानिए ये उपाय कौन-से हैं, जिनसे भाग्य भी साथ देने लगता है?

---विज्ञापन---

Mokshada Ekadashi 2025 Upay: आज सोमवार 1 दिसंबर, 2025 को मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत हर साल मार्गशीर्ष यानी मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. सनातन धर्म में यह एक अत्यंत पवित्र और कल्याणकारी एकादशी मानी गई है. इस एकादशी का नाम ही ‘मोक्ष देने वाली’ है. शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन व्रत और उपवास करने से जीव के पाप नष्ट होते हैं और उसे जन्म–मरण के चक्र से मुक्ति प्राप्त होती है.

मोक्षदा एकादशी की मुख्य पूजा शाम में किए जाते हैं. आइए जानते हैं, आज शाम किए जाने वाले 3 ऐसे उपाय, जिसके बारें कहा जाता है, यदि ये पूरी श्रद्धा, निष्ठा और पवित्रता से किए जाएं, तो जीवन में मुसीबतें कभी पास भी नहीं आ सकती हैं. चलिए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

---विज्ञापन---

करें तुलसी दीपदान

मोक्षदा एकादशी की शाम तुलसी माता के पास दीप जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह न सिर्फ धार्मिक रूप से विशेष है, बल्कि ऊर्जा और मानसिक शांति के लिए भी चमत्कारिक प्रभाव देता है. कहते हैं, इस उपाय से दुर्भाग्य स्वयं नष्ट हो जाता है. इसके लिए शाम के समय एक मिट्टी के दीपक में तिल या घी का दीप जलाएं.

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: मकर राशि वालों के लिए ये हैं 6 बेस्ट रत्न, धारण करते ही किस्मत खुलने में नहीं लगती है देर

---विज्ञापन---

दीप को तुलसी के पौधे के पास रखें. दीप जलाते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का कम से कम 11 बार जप करें. श्रद्धापूर्वक यह उपाय करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएं दूर होती हैं. आर्थिक परिस्थितियां सुधरने लगती हैं.

केले के वृक्ष की पूजा

शाम के समय केले के पौधे की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है. केले का वृक्ष भगवान विष्णु तथा देवी लक्ष्मी का प्रिय माना गया है. इस दिन पूजा करने से परिवार में प्रेम, सौहार्द और सौभाग्य बढ़ता है और दांपत्य जीवन में मधुरता, स्थिरता और सौभाग्य की वृद्धि होती है. जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा, उनकी कामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है.

---विज्ञापन---

इस उपाय के लिए पूजा करते समय दीपक जलाएं, थोड़ा हल्दी-चावल चढ़ाएं और विष्णु मंत्र, विशेषकर कर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. यह एक बेहद प्रभावी और सरल उपाय है, जो जीवन में निरंतर सुख-समृद्धि बनाए रखता है और आने वाली परेशानियों को दूर कर देता है.

शाम को करें इन चीजों का दान

एकादशी के दिन दान का बहुत महत्व है. शाम के समय किसी जरूरतमंद को भोजन, अनाज, पीले फल, पीले वस्त्र और अन्य उपयोगी वस्तुएं देकर पुण्य की प्राप्ति होती है. पीला रंग गुरु और विष्णु का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन पीले या सतोगुण बढ़ाने वाली चीजों का दान विशेष फल देता है. मान्यता है कि दान से बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में समृद्धि के मार्ग खुलते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: गांठ बांध लें नीम करौली बाबा की ये 7 सीख, मिलेगी हर काम में अपार सफलता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 01, 2025 09:29 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola